अक्षय कुमार से लेकर नुसरत भरूचा तक, जानिए फिल्म रामसेतु की स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली है

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामसेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित एक भारतीय हिंदी एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, जैकलिन फर्नांडीस, नुसरत भरुचा और सत्य देव ने मुख्य भूमिका निभाई है।
इस फिल्म की कहानी एक पुरातत्वविद् के इर्द-गिर्द घूमती है जो रामसेतु के राज को सुलझाने और उसके अस्तित्व को सिद्ध करने में लगा हुआ है। इसको अंग्रेजी में एडम्स का ब्रिज भी कहा जाता है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी मौजूद है, जो उस रामसेतु को समाप्त करना चाहते है। ऐसा बताया जा रहा है, कि यह फिल्म करीब 85 करोड़ रूपए के बजट में बनाई गई है। तो आइए आपको रामसेतु के स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताते है कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस वसूल की है।
1- जैकलीन फ़र्नांडिस (Jacqueline Fernandez)
जैकलीन फर्नांडिस का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस वसूलती है और इस फिल्म में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म में जैकलीन पुरातत्वविद् डॉ. सैंड्रा रेबेलो की भूमिका अदा कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए 4 करोड़ रूपए बतौर फीस ली है।
2- सत्यदेव कांचराना (Satyadev Kancharana)
द गाजी अटैक और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी बॉलीवुड की बड़ी बड़ी फिल्मों में काम करने वाले साउथ इंडियन अभिनेता सत्यदेव कांचराना (Satyadev Kancharana) ने रामसेतु में मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने लगभग 1 करोड़ रूपए फीस चार्ज की है।
3- अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कई फिल्म रिलीज हुई है लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और अब उनकी फिल्म रामसेतु 25 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वह डॉ. आर्यन कुलश्रेष्ठ की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी है और इसके लिए उन्होंने करीब 50 करोड़ रुपये फीस ली है।
4- जेनिफर पिकिनाटो (Jeniffer Piccinato)
एक मॉडल से अभिनेत्री बनी जेनिफर पिकिनटो भी अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु में दिखाई दी है। ऐसा बताया जा रहा है, कि इस भूमिका को निभाने के लिए जेनिफर को करीब 75 लाख रूपए बतौर फीस दिए गए है।
5- नस्सर (Nassar)
दक्षिण भारतीय अभिनेता नस्सर रामसेतु फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा रहे है। बता दे, कि इस फिल्म में काम करने के लिए इन्होंने लगभग 45 लाख रूपए फीस चार्ज की है।
6- नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha)
अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इस फिल्म में गायत्री कुलश्रेष्ठ के किरदार ने दिखाई दी है। इन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाई है और इसके लिए इन्होंने 3 करोड़ रूपए चार्ज किए है। साथ ही आपको बता दे, कि इसके अलावा वह ड्राइविंग लाइसेंस और छत्रपति की हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकती है।