EntertainmentFeature

रश्मिका मंदाना से सामंथा रूथ प्रभु तक, ऐसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियाँ जो बिना मेकअप के दिखती हैं अद्भुत

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां भी अपनी खूबसूरती और ग्लैमर्स अंदाज के लिए ही पहचानी जाती है। हालांकि अधिकतर अभिनेत्रियों को हमने मेकअप में ही देखा है। जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है। तो लोग उसमें अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती को भी देखते है। चाहे फिर वह बॉलीवुड हो या दक्षिण भारतीय सिनेमा। इसमें कोई शक नहीं है कि हर महिला अपने आप में बेहद खूबसूरत होती है। लेकिन अभिनेत्रियों को अक्सर पर्दे पर सुंदर और ग्लैमर्स दिखाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement

अगर किसी भी अभिनेत्री को बिना मेकअप के देख ले तो उन्हें पहचान पाना बेहद कठिन होता है। और हस्तियां जितनी बार भी देखो उतनी ही बार ग्लैमर्स ही दिखाई देती है। उनका ऑन-प्वॉइंट फैशन नेटिजन्स को उत्साहित करने का प्रबंधन करता है लेकिन कभी-कभी ये सेलेब्स भी नेचुरल लुक अपनाते है और अपनी क्रिस्टल क्लियर स्किन से फैंस को अचंभित कर देते है। लेकिन शायद ही कभी आपने दक्षिण अभिनेत्रियों को बिना मेकअप के देखा होगा।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और उनके स्टारों ने पिछले कुछ सालों में पैन इंडिया शोहरत हासिल की है। साउथ स्टारों की फैन फॉलोइंग इतनी तेजी से बढ़ी है।कि इनके चाहने वाले देशभर में है।तो आइए आपको बताते है कि अपनी एक अदा के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाल दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों के बारे में कि बिना मेकअप के ये कैसी दिखती है।

Advertisement

1- सामंथा अक्किनेनी

सामंथा रूथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। इन्हें लोग ना केवल दक्षिण में बल्कि बॉलीवुड में भी काफी पसंद करते है। उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग है। लेकिन अगर बात सामंथा के लुक की करें तो वह असल जिंदगी में पर्दे के पीछे बिल्कुल अलग दिखती है। बिना मेकअप के वह बहुत ही आकर्षक दिखाई देती है, हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। लेकिन उनकी नो मेकअप की तस्वीर सामने आ चुकी है। जिसमें कि वे अच्छी लग रही हैं। यह ईगा जैसी फिल्म और फैमिली मैन जैसी वेब सीरीज में नजर आई थी।

2- रश्मिका मंदाना

नेशनल क्रश कही जाने वाली साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna ) ने फिल्म ‘मिशन मजनू’ से बॉलीवुड कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार है।इसके अलावा उन्होंने साउथ सिनेमा की ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर कॉमरेड’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। अक्सर वह अपनी प्यारी सी मुस्कान से लोगों का दिल जीत लेती है रश्मिका अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान बिना मेकअप के ही नजर आती है और बिना मेकअप के भी रश्मिका हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लगती हैं।

3- नयनतारा

पर्दे पर बेहद खूबसूरत और ग्लैमर्स अंदाज में नजर आने वाली नयनतारा हमेशा ही प्राकृतिक सुंदरता को ही अपनाती है। स्क्रीन पर वह अलग दिखती है, लेकिन बिना मेकअप के उनका लुक बिल्कुल अलग दिखाई देता है। फोटोज़ में अभिनेत्री को पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन कई बार नयनतारा को बिना मेकअप के आउटिंग करते देखा गया है। हाल ही में नयनतार शाहरुख खान स्टारर डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि उनकी नेचुरल ब्यूटी की भी लोग काफी सराहना करते है।

Advertisement

4- अनुष्का शेट्टी

फिल्म बाहुबली की देवसेना यानि अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अपनी खूबसूरती के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होती है। उनका बिना मेकअप का लुक हर किसी को हैरान कर देता है। ऑफ स्क्रीन उनको पहचानना मुश्किल होता है। हालांकि, इस लुक में भी उनकी मुस्कुराहट लोगों का दिल जीत लेती है।

5- श्रुति हासन

दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री श्रुति हासन हर बार अद्भुत दिखाई देती है और उनको एक खूबसूरत त्वचा का आशीर्वाद मिला हुआ है। बिना मेकअप के भी श्रुति अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

6- काजल अग्रवाल

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ( Kajal Aggarwal ) का नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। काजल का एक आकर्षक व्यक्तित्व है, जो उनकी सुंदरता में और भी ज्यादा इज़ाफा करता है। उनका बिना मेकअप के भी कुछ ऐसा ही लुक है, जिसे मिस नहीं कर सकते है। आपको बात दे कि हाल ही में काजल एक प्यारे से बच्चे की मां बनी है। लेकिन अक्सर वह अपनी ग्लैमर्स तस्वीरें शेयर करती रहती है। हालांकि अभिनेत्री का बिना मेकअप का लुक भी वायरल हो चुका है।

Advertisement

7- साई पल्लवी

खूबसूरत अदाकारा कही जाने वाली साई पल्लवी साउथ की वह अभिनेत्री है। जो अपनी सादगी के जरिए फैंस के दिलों पर राज करती है। यह अभिनेत्री बिना मेकअप के भी काफी सुंदर दिखाई देती है और उनके फेस पर एक आकर्षण है। लेकिन क्या आपको पता है कि यदि साई पल्लवी अभिनेत्री नहीं बनती तो आज वह एक कार्डियोलॉजिस्ट होती। दरअसल वह कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। साल 2014 में जब वह पढ़ रही थी, तब ही इनको फिल्म प्रेमम से मलार की भूमिका के लिए ऑफर मिला था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button