EntertainmentFeature

रश्मिका से लेकर सामंथा तक वो अभिनेत्रियां जो 2022 में बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी और कुछ ने कर लिया है

हर साल बॉलीवुड में कई अभिनेता और अभिनेत्री अपना डेब्यू करते हैं और जिनमें से कुछ सफल होते है और कुछ अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे है। बॉलीवुड में दिलचस्पी कई साउथ के कलाकार भी लेते हैं। साउथ के कई बड़े कलाकारों ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है।

Advertisement

इस दौरान उनके अभिनय की काफी तारीफ की गयी है। वहीं साल 2022 में कई साउथ की और अन्य अभिनेत्रियां बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं और कुछ का डेब्यू करना बाकी है। तो आज हम आपको उन्हीं टॉप 4 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है।

1. रश्मिका मंदाना

इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना टॉप पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। उन्हें अल्लू अर्जुन स्टारर ब्लॉकबस्टर पुष्पा में अभिनय करने के बाद काफी लोकप्रियता मिली है। वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू गुडबाय से करने जा रही है यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

Advertisement

वहीं इस बॉलीवुड फिल्म के अलावा वो मिशन मजनू में काम कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्वार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म भी इस साल रिलीज हो सकती है। इसके अलावा वह एनिमल में भी काम कर रही है।

2. सामंथा रुथ प्रभु

मनोज वाजपेयी की हिंदी वेब सीरीज फैमिली मैन सीजन 2 में सामंथा ने अपना डेब्यू किया था और अपने अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना लिया था। साउथ की ये सुपरस्टार अभिनेत्री बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रोजेक्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि अभिनेत्री तापसी पन्नू के प्रोडक्शन में अपनी फिल्म की शुरुआत करेगी।

सामंथा के अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में आयी तमिल फिल्म ये माया चेसावे से किया था। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो शाकुंतलम, यशोदा और कुशी में काम कर रहे है।

Advertisement

3. पलक तिवारी

भारतीय अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक सोशल मीडिया सनसनी बन गई हैं और उनका हार्डी संधू के साथ जो गाना बिजली-बिजली आया था उससे काफी लोकप्रियता मिली थी।

वहीं अब पलक तिवारी 2022 में विशाल मिश्रा द्वारा निर्देशित हॉरर फ्लिक रोज़ी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेगी। है;हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। वहीं खबर ये भी आ रही है कि वो सलमान खान की फिल्म भाईजान में काम कर रही है। ये खबर कितनी सच्ची और झूठी है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

4. शालिनी पांडे

शालिनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में आई तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी से किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने अपना डेब्यू 25 फरवरी 2022 को जयेशभाई जोरदार से किया था।

Advertisement

इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फ्लिम बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। इस फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया था। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो महाराजा में काम कर रही है।

5. मानुषी छिल्लर

2017 की मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 3 जून 2022 को रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गयी थी।

वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो द ग्रेट इंडियन फॅमिली में काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा मानुषी तेहरान में भी काम कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button