EntertainmentFeature

आनंद महिंद्रा से लेकर रतन टाटा तक, जानिए जवानी के दिनों में कैसे दिखाई देते थे ये 5 भारतीय बिजनेसमैन

मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा, रतन टाटा और गौतम अड़ानी जैसे देश के कुछ ऐसे अरबपति हैं। जिन्होंने ना ही अपने पैतृक गांव बल्कि दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। सफलता हासिल करना इतना आसान नहीं होता है। उनके काम करने का अंदाज देश की युवा पीढ़ियों को बहुत कुछ सिखाता है। इसके अलावा इन उद्योगपतियों ने करोड़ों लोगों को भी रोजगार दिया है। तो आइए आपको उन पांच भारतीय उद्योगपतियों के बारे में बताते है,कि वो जवानी के दिनों में कैसे दिखाई देते है।

Advertisement

1- आनंद महिंद्रा

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते है। उनके ट्विटर पर करीब 10 मिलियन फॉलोअर्स है। अक्सर वह मजेदार सेन्स ऑफ ह्यूमर यानि मजाकिया ट्वीट साझा करते रहते है जिसके चलते वह काफी पसंद किये जाते है। आनंद महिंद्रा ने साल 2021 में अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। उस तस्वीर में वह महज 17 साल के थे।

2- गौतम अड़ानी

गौतम अड़ानी (Gautam Adani) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है। अड़ानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अड़ानी वर्तमान समय में भारत सहित एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। वह हवाई अड्डों से लेकर बंदरगाहों तक और बिजली उत्पादन से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर तक कई तरीके का बिजनेस करते है। वह भारत में छह सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियां है। जिनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पावर शामिल हैं।गौतम को उनके परोपकारी कार्यों और विनम्र पृष्ठभूमि के लिए भी कई लोग पसंद करते हैं।

Advertisement

3- कुमार मंगलम बिड़ला

भारत के सबसे टॉप उद्योगपति परिवारों में से एक चौथी पीढ़ी के कॉर्पोरेट लीडर कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) भारत के सबसे बड़े ग्लोबल ग्रुप में से एक आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं। साल 1995 में उन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप को टेकओवर किया था। उस वक्त जब कंपनी का कारोबार 2 अरब डॉलर था, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और दृढ़ संकल्प के साथ कंपनी का कारोबार 40 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया है।

4- मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) रिलायंस इंडस्ट्री के बॉस है और वर्तमान समय में वह देश के सबसे प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक है। मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्री की स्थापना की थी। किन मुकेश के अपनी कड़ी मेहनत से कंपनी को आगे बढाया हैं। साल 2005 में अपने दिवंगत पिता के साम्राज्य के तेल शोधन और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को विरासत में लेने के बाद से अंबानी, ऊर्जा की दिग्गज कंपनी को एक खुदरा, प्रौद्योगिकी और ई-कॉमर्स टाइटन में तब्दील करने का प्रयास कर रहे है। उनकी दूरसंचार इकाई जिसने साल 2016 में सेवाएं शुरू की थी। अब भारतीय बाजार में प्रमुख वाहक है। मुकेश ने एक तस्वीर साझा की है, जो साल 2005 की बताई जा रही है।

 5- रतन टाटा

भारत के पसंदीदा टाइकून रतन टाटा (Ratan Tata) एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ विनम्र और दयालु इंसान भी हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्टों ने उनको भारत कमान में उनके कुछ समकालीन लोगों के लिए सम्मान अर्जित किया है। उनके काम हमको यह विश्वास दिलाते है कि अमीर होने का यह अर्थ बिल्कुल भी नहीं है कि इसका कोई प्रयोग अच्छे के लिए नहीं कर सकता। बता दे, 1991 में जेआरडी टाटा के पद छोड़ने के बाद रतन टाटा ने टाटा संस की बागडोर संभाल ल थी। उनके कार्यकाल में कम्पनी ने ऊंचाईयां हासिल की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button