EntertainmentFeature

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने दुबई में खरीदा आलीशान घर

देश के बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विजेता रहीं तेजस्वी प्रकाश को शो के बाद पहचान मिली। उनके साथी कंटेस्टेंट और लवर करण कुंद्रा को भी लाभ मिला था। इस शो के बाद तेजस्वी प्रकाश को मशहूर धारावाहिक नागिन 6 में भी काम करने का मौका मिला था। ये दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते है पिछले साल इन दोनों ने कई प्रॉपर्टी और लग्जरी कारें खरीदी है। इन्हीं में से एक दुबई की आलीशान अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करोड़ों में है। पिछले साल नवंबर में इन्होंने घर खरीदा था। दुबई अब इनके लिए दूसरे घर की तरह हो गया है। उन्होंने अपने घर का वीडियो इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया था, कि कैसा दिखता है उनके सपनों का घर।

Advertisement

दुबई में करण और तेजस्वी ने खरीदा आशियाना

कुछ दिन पहले ही दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। तब फैंस को लगा कि, ये दोनों वेकेशन एंजॉय करने जा रहे हैं। लेकिन हकीकत यह थी कि ये दोनों अपना आशियाना खरीदने के लिए दुबई जा रहे थे। टेली टाउन के चहेते कपल ने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है। करण कुंद्रा ने बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी के लॉन्च इवेंट में अपने नए घर की अनाउंसमेंट की और उसका एक वीडियो भी सामने आया है।

बेहद खूबसूरत है करण और तेजस्वी का घर

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नया आशियाना बहुत ही खूबसूरत है। इनका घर दुबई की वेल डेवलप्ड सिटी जेवीसी में स्थित है आधुनिक सुविधाओं के साथ यहां पर ट्विन टॉवर्स भी बने हैं जिसमें करीब 30 आलीशान फ्लैट हैं जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा तेजस्वी ने बताया कि उनका अपार्टमेंट फुली फर्निश्ड है।

Advertisement

उनके घर में एक बहुत बड़ा डाइनिंग हॉल है इसके अलावा बालकनी में स्विमिंग पुल की सुविधा भी है। इनके घर में इनके लिए सैपरेट वैनिटी रूप के साथ-साथ घर का बेडरूम भी बहुत ही शानदार है। इनके घर का बाथरूम भी स्टाइलिश है। इसका पर्ल-व्हाइट इंटीरियर इसको लग्ज़री लुक देता है। तो वहीं ड्राइंग रूम में आरामदायक सोफे के साथ झूमर भी लगे हुए है। टीवी रूम भी काफ़ी बड़ा है। तेजस्वी ने अपने इंस्टा पर घर का टूर वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।

मुंबई में भी है घर

करण कुंद्रा (Karan Kundra) ने साल 2022 में मुंबई के बांद्रा में 12वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट खरीदा था।  जहां से समुंदर का नजारा दिखाई देता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घर करण ने करीब 14 करोड़ रूपए में खरीदा था। इस अपार्टमेंट में तीन कारों की पार्किंग है। इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश ने गोवा में भी प्रोपर्टी खरीदी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button