EntertainmentFeature

फीफा वर्ल्ड कप: कतर में दीपिका पादुकोण देश का नाम करेगी रौशन.. अभिनेत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी

फीफा वर्ल्ड कप 2022 कतर में खेला जा रहा है।इसके मैच आजकल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए है। आपको बता दे कि फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 18 दिसंबर को होगा। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया ऐसा जा रहा है कि इस फाइनल मुकाबले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी का अनावरण करने वाली है। इसके बाद वह एक ऐसी ग्लोबल स्टार बन जाएगी, जिनका चयन फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए किया गया है।

Advertisement

फीफा के फाइनल मुकाबले से पहले कतर जाएंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भारत के साथ साथ अब दूसरे देशों में भी छाई हुई है। बता दे, कि बॉलीवुड के अलावा ये हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी है और जल्द ही अब दीपिका फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी का अनावरण करती हुई दिखाई देंगी। जिसके लिए वह जल्द ही कतर जाने वाली है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के अनावरण के लिए चुना गया है। इसके लिए वह 18 दिसंबर से पहले ही कतर पहुंच जाएंगी। साथ ही यह भी बता दे, कि फीफा के फाइनल मैच से पहले नोरा फतेही ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है।

दीपिका बनीं ग्लोबल स्टार

दीपिका अब भारत में ही नहीं बल्कि देशभर में जानी जाती है, वह एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है। वह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई दे चुकी है। हाल ही में उन्होंने अपना व्यवसाय भी शुरु किया है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी का अनावरण करने के बाद अब यह भी उनके ग्लोबल अचीवमेंट से ही जुड़ने वाला है। आपको बता दे, कि हाल ही में उनको कांस फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी मेंबर के रूप में देखा गया था। वह पल उनके फैंस के लिए बेहद खास था। सभी लोग उन पर बहुत ही गर्व महसूस कर रहे थे। इसके साथ ही इनका नाम गोल्ड ब्यूटी रेशियो में दुनिया की टॉप टेन खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल है। इससे पता चलता है कि दीपिका का नाम हर क्षेत्र में आगे है।

Advertisement

वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण

अगर बात दीपिका के काम की करें,तो वह जल्द ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। जो बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा, कि वे दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दो डांस नंबर रिलीज करेंगे। इसके अलावा अभिनेत्री प्रभास के साथ भी स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह फाइटर में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ दिखाई देंगी। तो वहीं अभिनेत्री अपने पति रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस में विशेष भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button