EntertainmentFeature

श्रीदेवी से लेकर दिव्या भारती तक वो 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनका चेहरा काफी हद एक जैसा लगता है

आपने अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि दुनिया में एक शक्ल के सात लोग होते है। और ये बात सिर्फ कानों सुनी नहीं है बल्कि साइंस भी इस बात को मानती है कि दुनिया में एक इंसान जैसे दिखाई देने वाले लोग मौजूद हैं। खैर, दुनिया की बात छोड़िए आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के नाम बताने जा रहे हैं, जिनकी शक्ल दूसरी एक्ट्रेस से मिलती है और एक बार को आप भी देखकर खुद धोखा खा जाएंगे।

Advertisement

आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिनका चेहरा काफी हद तक दूसरी एक्ट्रेस से मिलता जुलता है।

इन 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस की शक्ल है काफी मिलती-जुलती

1. श्रीदेवी और दिव्या भारती

दिवंगत श्रीदेवी ने साल 1979 में आई फिल्म ‘सोलवां सावन’ से डेब्यू किया था, जबकि दिव्या भारती ने साल 1992 में फिल्म ‘विश्वात्मा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। भले ही दोनों स्टार्स में अलग अलग टाइम में डेब्यू किया हो, लेकिन आज भी लोग बड़े पर्दे पर दोनों हीरोइंस को देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं।

Advertisement

दिव्या भारती की कम उम्र में मौत हो गई थी, जबकि श्रीदेवी की मौत 2018 में हो गई थी। दोनों हीरोइंस अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों में आज भी जिन्दा है।

2. ऐश्वर्या राय बच्चन और स्नेहा उल्लाल को भी बॉलीवुड की हमशकलत एक्ट्रेस में गिना जाता है

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। हालांकि उनकी हमशक्ल स्नेहा भले ही ऐश्वर्या की तरह देखती हो, लेकिन बॉलीवुड में वो ज्यादा समय नहीं टिक पाईं।

आपको बता दें, ऐश्वर्या के साथ ब्रेक अप के बाद स्नेहा को बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘लकी : नो टाइम फॉर लव’ में लॉन्च किया था। हालांकि स्नेहा बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का कमाल नही दिखा पाई और गायब हो गईं।

Advertisement

3. सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय

इन दोनों एक्ट्रेस की फोटो एक साथ देखकर आपका भी सिर चकरा जाएगा। दरअसल, रीना रॉय 90 दशक की हीरोइन है और एक्टर शत्रुघन
सिन्हा के साथ उन्होंने फ़िल्में भी की हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघन सिन्हा की बेटी हैं।

न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीना और शत्रुघन का अफेयर 7 साल तक चला और यही वजह है कि लोग यह भी कहने लगे थे की सोनाक्षी रीना रॉय की बेटी है। हालांकि यह बात महज एक अफवाह थी।

4. जरीन खान और कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में एक जैसी दिखने वाली लिस्ट में गिना जाता है

बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान ने जरीन और कैटरीना दोनों को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। कैटरीना ने जहां साल 2003 में फिल्म बूम से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी, वहीं जरीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान की फिल्म ‘वीर’ से की थी। हालांकि कैटरीना की हमशक्ल को बॉलीवुड में काफी लोकप्रियता मिली लेकिन वह सफल नहीं हुईं।

Advertisement

5. फरहीन और माधुरी दीक्षित

फरहीन और माधुरी दीक्षित दोनों की शक्ल एक दूसरे से काफी हद तक मिलती है और आप एक बार देखकर धोखा भी खा सकते है कि कौन फरहीन है और कौन माधुरी दीक्षित? आपको बता दें, फरहीन ने बॉलीवुड में एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम भी किया है। हालांकि बाद में फरहीन ने सीक्रेट मैरिज करके जल्द ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। जबकि माधुरी छोटे परदे पर अभी भी सक्रिय हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button