वो 5 साउथ इंडियन सितारें जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने से किया था इंकार

भारत में साउथ इंडियन फिल्मों और साउथ इंडियन सेलब्स का काफी ज्यादा क्रेज लोगों के बीच देखने को मिलता है। साउथ सिनेमा के सेलेब्स ने भाषा के बैरियर को तोड़ते हुए पूरे भारत के लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। यह साउथ के सेलेब्स की लोकप्रियता ही है जो बॉलीवुड ने अपनी कुछ फिल्मों में साउथ के सेलेब्स को काम दिया है।
कई फिल्मों और वेब सीरीज में साउथ इंडियन स्टार्स ने नज़र आये हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। लेकिन साउथ के कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जिन्होनें बॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर सीधे इंकार कर दिया।
इन 5 साउथ इंडियन सितारों ने बॉलीवुड की हिट फिल्मों को किया था रिजेक्ट
1. अनुष्का शेट्टी
साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को दुनियाभर में एसएस राजामौली की बाहुबली फिल्म से एक खास पहचान मिली है। न्यूज़ रिपोट्स के मुताबिक, अनुष्का ने साल 2011 में रोहित शेट्टी की सिंघम को अस्वीकार कर दिया था। बाद में उस रोल के लिए एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को साइन किया गया था।
2. महेश बाबू को साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में शामिल किया जाता है
महेश बाबू इंडिया में ही नहीं बल्कि इसके बाहर भी काफी लोकप्रिय हैं। न्यूज़ रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड की फिल्मों को महेश ने अपने मन से इनकार किया था। दरअसल, महेश अपनी जड़ों के साथ ही रहना चाहते है, इसलिए वो साउथ के अलावा कोई फिल्म नहीं करते है। उन्हें कई बॉलीवुड फ़िल्में ऑफर हुईं लेकिन उन्होंने हमेशा इंकार किया।
3. नयनतारा
फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना वन टू थ्री फोर गेट डांस फ्लोर के लिए एक्ट्रेस नयनतारा को ऑफर किया गाय था, लेकिन उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर से मना कर दिया, जिसकी वजह साफ़ तौर से सामने नहीं आई है। बाद में यह गाना प्रियामणि ने किया था।
4. अल्लू अर्जुन
कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान एक्टर अल्लू अर्जुन को ऑफर की गई थी।फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने का प्लान था, हालंकि अल्लू अर्जुन ने फिल्म करने से इनकार कर दिया।
इसके बाद इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को ऑफर किया, लेकिन कुछ कारणों से ऋतिक ने भी मना कर दिया की गई और उसके बाद सलमान खान को अप्रोच किया गया।
5. रश्मिका मंदाना साउथ इंडियन सिनेमा का चर्चित नाम हैं
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने शाहिद कपूर स्टारर फिल्म जर्सी को करने से मना कर दिय। आपको बता दें, जर्सी फिल्म साउथ कि रीमेक फिल्म है। फिल्म को इनकार करते हुए रश्मिका ने कहा कि वह फिल्म के लिए अंदर से तैयार नहीं हैं। इसलिए उन्होंने सिर्फ व्यावसायिक फिल्में करने का फैसला किया।