EntertainmentFeature

बॉलीवुड के वो 5 कलाकार जिन्होंने अपने सेलिब्रिटी माता-पिता को अपनी सफलता से पछाड़ा

हमारे हिंदी फिल्म उद्योग ने अभिनेताओं की कई पीढ़ियां देखी हैं, कुछ ऐसे भी हैं जो लोकप्रिय फिल्मी परिवारों से ताल्लुक रखती हैं।वहीं कुछ अपने माता-पिता के स्टारडम को हरा नहीं सके और उनकी छाया में बने रहे।

Advertisement

वहीं कई ने अपनी सफलता और लोकप्रियता से अपने सेलिब्रिटी पिता और मां को और भी गौरवान्वित महसूस करवाया। तो आज हम आपको उन 5 स्टार कलाकारों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिन्होंने सफलता के मामलें में अपने पैरेंट्स को पछाड़ दिया है।

1. आलिया भट्ट

अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी, आलिया भट्ट की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप की अभिनेत्रियों में की जाती हैं। आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी और राज़ी जैसी कई कई सुपरहिट फिल्में दी है। इन फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय करते हुए दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है।

Advertisement

आलिया के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो आखिरी बार डार्लिंग्स में काम करती हुई दिखाई दी थी। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसमे उनके अभिनय की काफी तारीफ की गयी थी। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो ब्रह्मास्त्र, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और एक हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में काम कर रही है।

2. सलमान खान

फिल्म निर्माता और लेखक सलीम खान के बेटे, सलमान उर्फ ​​बॉलीवुड के भाईजान हमारे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। इस बात का अंदाजा उनकी फिल्मों की कमाई से लगाया जा सकता हैं। सलमान खान के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो आखिरी बार बड़े परदे पर 2021 में आयी फिल्म अंतिम में दिखाई दिए थे।

इस फिल्म में उनके साथ उनके जीजा आयुष शर्मा भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। सलमान की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो भाईजान और टाइगर 3 में काम करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा वह तमिल फिल्म गॉडफादर, मराठी फिल्म वेद भाऊ और बॉलीवुड फिल्म पठान में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।

Advertisement

3. करीना कपूर खान

बेबो बॉलीवुड के शाही कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं और सबसे सफल लोगों में से एक हैं। उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबीता दोनों फिल्मों में अभिनय करने के लिए जानें जाते हैं।

करीना के फिल्मी करियर की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम करती हुई दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान और नागा चैतन्य भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिर पड़ी है।

4. विक्की कौशल

एक्शन निर्देशक शाम कौशल के घर जन्मे, हैंडसम और बहुत प्रतिभाशाली विक्की कौशल इस समय बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वो आखिरी बार 2021 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म सरदार उधम में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गयी थी।

Advertisement

अभिनेता की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो गोविंदा नाम मेरा, द ग्रेट इंडियन फॅमिली, डंकी, सैम बहादुर में काम कर रहे है। इसके अलावा वह डायरेक्टर आनंद तिवारी और लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में भी काम कर रहे है।

5. श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में से एक हैं। दूसरी ओर, श्रद्धा अपनी फिल्मोग्राफी में छिछोरे और स्त्री जैसी हिट फिल्मों के साथ सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।

श्रद्धा के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो आखिरी बार बड़े परदे पर 2020 में रिलीज हुई फिल्म बागी 3 में दिखाई दिए थे। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो लव रंजन की फिल्म में काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button