EntertainmentFeature

इन 6 लोकेशंस पर हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग, फिल्म दिखेंगे इन जगहों के खूबसूरत नजारे

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इन दिनों काफी चर्चाओं में है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 410 करोड़ रूपए के बजट में बनी है। यह फिल्म भारत में बनने वाली सबसे महंगी और विजुअली क्रिएटिव फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी है इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। जिन्होंने फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस महंगी फिल्म की शूटिंग बेहद ही खूबसूरत जगहों पर हुई है। जिनमें भारत और बाहर के लोकेशन भी शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है कि वे खूबसूरत जगह कौन-कौन सी थी। जहां पर इस फिल्म की शूटिंग की गई है। तो आइए आपको इस फिल्म की खूबसूरत लोकेशंस के बारे में बताते है।

Advertisement

1- मनाली (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश में स्थित एक मशहूर टूरिस्ट लोकेशन मनाली है। यहां के पहाड़, वादियां और आबोहवा में एक अलग ही सुकून और शांति का अनुभव होता है। इस जगह की खूबसूरती को अयान मुखर्जी ने बेहद बेहतरीन और बारीकी से अपने कैमरे में कैप्चर किया है जिसकी एक झलक आपको फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिल जाएगी।

2- वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक उत्तरप्रदेश में स्थित वाराणसी (Varanasi)है। जहां पर आध्यात्म और धर्म का बोलबाला है। यहां पर सबसे पहले फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। यहां के ऐतिहासिक रामनगर किला और वाराणसी के नजदीक चेत सिंह किले में ब्रह्मास्त्र को 20 दिनों तक फिल्माया गया था। इस फिल्म के सबसे हिट गाने केसरिया को वाराणसी के घाटों और संकरी गलियों में शूट किया गया था। केसरिया गाने में आप इस पूरे शहर की वाइब महसूस कर सकते है।

Advertisement

3- एडिनबर्घ (स्कॉटलैंड)

इस फिल्म के अधिकतर हिस्से की शूटिंग एडिनबर्घ की कुछ गॉर्जियस लोकेशंस में हुई थी। इस शहर को जितना ज्यादा एक्सप्लोर करो, उतना ही कम है। यहां पर बड़े-बड़े महल, हरे-भरे बगीचे और काफी प्राकृतिक खूबसूरती है। अगर इसको ‘खूबसूरती का शहर‘ कहा जाए,तो यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।

4- बुल्गारिया

फ़रवरी और मार्च साल 2018 में ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हुई थी। यूरोप के इस ख़ूबसूरत शहर में आपको समुद्र और पहाड़ों का मज़ा दोनों ही एक साथ देखने को मिलेगे। यहां पर फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों को शूट किया गया है। और यहां पर बहुत सारे मॉडर्न म्यूज़ियम, आर्ट गैलरीज़, सिटी पार्क्स और ऐतिहासिक कैथेड्रल है, जिन्हें टूरिस्ट्स को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

5- न्यूयॉर्क (USA)

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की टीम ने जुलाई 2018 के अंत में न्यूयॉर्क में अपनी शूटिंग लोकेशन शिफ्ट कर दी थी। न्यूयॉर्क शहर यूथ वाइब और एक ख़ुशहाल शहर है, जो अपनी चमचमाती स्काइलाइन के लिए पहचाना जाता है। यहां पर टाइम्स स्क्वायर, सेंट्रल पार्क, स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी  आकर्षण के मुख्य केंद्र है।

Advertisement

6-  लंदन (इंग्लैंड)

राजा और रानियों का भूमि लंदन, इंग्लैंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह शहर टेम्स नदी के तट पर बहुत ही गर्व के साथ खड़ा है। और यह प्रतिष्ठित बिग बेन, लंदन ब्रिज, वेस्टमिंस्टर एब्बे और लंदन आई ऑब्जर्वेशन व्हील के लिए जाना जाता है. ब्रह्मास्त्र की शूटिंग लंदन में भी हुई थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button