EntertainmentFeature

बॉलीवुड अभिनेता टॉम ऑल्टर के 8 बेहतरीन फिल्मी किरदार, जो उनके फैंस लिए यादगार बन गए

टॉम ऑल्टर हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक काफी प्रसिद्ध नाम था। बॉलीवुड अभिनेता होने के साथ-साथ वह एक थियेटर आर्टिस्ट भी थे। इसके साथ ही इन्होंने 10 सालों से ज्यादा देश के कई अखबारों और पत्रिकाओं के लिए कॉलम भी लिखे थे। इनको क्रिकेट से काफी लगाव था। बतौर खेल पत्रकार साल 1988 में भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का वीडियो इंटरव्यू करने वाले वह पहले व्यक्ति थे। टॉम ऑल्टर एक ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें लोग विदेशी समझते थे। लेकिन वे सौ फीसदी हिंदुस्तानी थे। ऑल्टर ने अपने चार दशकों से अधिक के अभिनय करियर में 100 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। 29 सितंबर 2017 को मुंबई में टॉम ऑल्टर का निधन हो गया।

Advertisement

रियल लाइफ में आखिर कौन थे टॉम ऑल्टर

टॉम ऑल्टर का जन्म 22 जून 1950 में उत्तराखंड के मसूरी में हुआ था। उनके दादा और दादी नवंबर 1916 में अमेरिका का ओहायो से इंडिया के मद्रास आए और फिर लाहौर में बस गए। उनके पिता बैरी ऑल्टर का जन्म सियालकोट में हुआ था। बंटवारे के बाद में ‘ऑल्टर परिवार’ दो हिस्सों में बंट गया। टॉम ऑल्टर के दादा-दादी ने पाकिस्तान में रहना पसंद किया जबकि उनके माता-पिता भारत चले आये।

इलाहाबाद जबलपुर और सहारनपुर में रहने के बाद सन 1954 में वे लोग उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी के बीच में स्थित राजपुर में बस गए। ऑल्टर की बड़ी बहन मार्था चेन हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्यापक हैं और भाई जॉन ऑल्टर एक कवि है। जबकि उनके चचेरे भाई स्टीफन ऑल्टर मशहूर लेखक हैं। टॉम के बेटे का नाम जेमी ऑल्टर और बेटी अफशान ऑल्टर है जेमी ऑल्टर भारत के एक प्रसिद्ध खेल पत्रकार है। टॉम ऑल्टर की हिंदी अच्छी होने के चलते उन्हें भारत में ‘हिंदी का ब्रांड एम्बेसडर भी कहा जाता था।

Advertisement

टॉम ऑल्टर का फिल्मी सफर

टॉम ऑल्टर ने साल 1975 में फिल्म मृग तृष्णा से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने कर्नल लारेंस की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने  परवरिश, क्रान्ति, गांधी, विधाता, राम तेरी गंगा मैली, सल्तनत, कर्मा, ख़ून भरी मांग, त्रिदेव, परिंदा, आशिक़ी, फ़रिश्ते, ,वीर ज़ारा,द राइज़िंग: मंगल पांडे,भेजा फ़्राई जैसी 100 से ज्यादा हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, मराठी, गुजराती और साउथ फ़िल्मों में काम किया था। आपको बता दे कि टॉम ऑल्टर ने केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया था। भारत एक खोज, द स्वॉर्ड ऑफ़ टीपू सुलतान, ज़बान संभाल के, शक्तिमान, कैप्टन व्योम, आहट, हातिम, संविधान जैसे लगभग 20 धारावाहिकों में काम किया था।

तो आइए आपको टॉम ऑल्टर के अभिनय करियर के आठ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते है, जो उनके फैंस के लिए यादगार बन गए।

1- शतरंज के खिलाड़ी (1977) 

सत्यजीत रे की इस फिल्म की कहानी मुंशी प्रेमचंद की लघुकथा पर आधारित थी। यह फिल्म 1857 के भारतीय विद्रोह की पूर्व संध्या पर दो अमीर भारतीय पर आधारित है, जो ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों के बीच शतरंज के खेल में शामिल होते हैं। इस फिल्म में टॉम ‘कैप्टन वेस्टन’ की भूमिका में नजर आए थे।

2- देस परदेस (1978)

देव आनंद (Dev Anand) के द्वारा निर्मित और निर्देशित यह फिल्म समाज में व्याप्त तत्कालीन सामाजिक बुराइयों पर आधारित थी। इसमें टॉम ने ‘इंस्पेक्टर मार्टिन’ की भूमिका निभाई थी।

Advertisement

3- क्रांति (1981)

मनोज कुमार (Manoj Kumar) के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘क्रांति’ में19वीं शताब्दी की कहानी को दिखाया गया था। जब भारत स्वतंत्रता के साथ संघर्ष कर रहा था। इसमें टॉम वह एक‘ब्रिटिश अधिकारी की भूमिका में दिखाई दिए थे।

4- गांधी (1982)

महात्मा गांधी की ज़िंदगी पर बनी रिचर्ड एटनबरो की इस हॉलीवुड फिल्म में टॉम ने जेल में महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की देखभाल करने वाले एक ‘डॉक्टर’ की भूमिका अदा की थी। उनकी यह भूमिका भले ही छोटी थी लेकिन उन्होंने इसको बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया था।

5- परिंदा (1989

विधु विनोद चोपड़ा के द्वारा निर्देशित ‘परिंदा’ एक क्राइम ड्रामा फ़िल्म है। इसमें टॉम ऑल्टर को एक अलग किरदार में देखा गया था। मुंबई-अंडरवर्ल्ड पर आधारित इस फिल्म में वह ‘गैंगस्टर मूसा’ की भूमिका में नजर आए थे।

Advertisement

6- आशिक़ी (1990)

90 के दशक की इस सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म में वह एक जिद्दी  ‘हॉस्टल वार्डन’ की भूमिका में दिखाई दिए थे। जो फिल्म में अनु वर्गीज़ (अनु अग्रवाल) की लाइफ को जहन्नुम बना देते है। यह उनके करियर के दमदार किरदारों में से एक है.

7- वीर-ज़ारा (2004)

शाहरुख ख़ान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और हेमा मालिनी की ‘वीर-ज़ारा’ एक सुपरहिट फिल्म थी। इसमें उन्होंने ने ‘डॉक्टर यूसुफ़’ की भूमिका निभाई थी।

8- लोकनायक (2004)

प्रकाश झा (Prakash Jha) के द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) के जीवन पर आधारित थी। इसमें वह ‘अबूल कलाम आज़ाद’ के दमदार किरदार के रूप में दिखे थे।

Advertisement

टॉम ऑल्टर की आखिरी फिल्म उनके निधन के दो साल बाद रिलीज की गई थी। यह साल 2019 में रिलीज की गई एक शॉर्ट फिल्म थी जिसका नाम किताब था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button