Feature

लाल सिंह चड्ढा से पहले आमिर खान की ये 6 लोकप्रिय फिल्में हॉलीवुड रीमेक थी

काफी लंबे समय बाद आमिर खान लाल सिंह चड्ढा फिल्म से बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। इससे पहले आमिर 2018 में आयी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गयी थी। वहीं आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के बारे में बात करें तो यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है और इसमें उनके साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव विज मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर की बात की जाये तो वो अद्वैत चंदन है।

Advertisement

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर की ये फिल्म 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड की क्लासिक फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म में टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इससे पहले भी आमिर खान की कुछ बेहतरीन फिल्में हॉलीवुड रीमेक थी। तो आज हम आपको आमिर खान की उन टॉप 5 लोकप्रिय फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जो हॉलीवुड का रीमेक थी।

1. दिल है के मानता नहीं (1991)

दिल है के मानता नहीं 1934 की हॉलीवुड फिल्म इट हैपन्ड वन नाईट का रीमेक थी। इस फिल्म में क्लार्क गेबल और क्लाउडेट कोलबर्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इस फिल्म को फ्रैंक कैप्रा ने डायरेक्ट किया था।

Advertisement

वहीं दिल है के मानता नहीं फिल्म की बात की जाए तो इसमे आमिर के साथ पूजा भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था।

2. जो जीता वही सिकंदर (1992)

जो जीता वही सिकंदर आमिर खान की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 1979 की हॉलीवुड फिल्म ब्रेकिंग अवे से प्रेरित थी। ब्रेकिंग अवे में डेनिस क्रिस्टोफर, डेनिस क्वैड, डेनियल स्टर्न, जैकी अर्ल हेली, बारबरा बैरी, पॉल डूले और रॉबिन डगलस मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस बेहतरीन फिल्म को पीटर येट्स ने डायरेक्ट किया तय।

वहीं जीता वही सिकंदर में आमिर के साथ दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का और पूजा बेदी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर की बात की जाए तो वो मंसूर खान है।

Advertisement

3. हम हैं राही प्यार के (1993)

आमिर खान की इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में आमिर के साथ जूही चावला,शारोख भरूचा, कुणाल खेमू और बेबी अशरफा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

हम हैं राही प्यार के 1958 में आयी हॉलीवुड फिल्म हाउसबोट का रीमेक थी। इस फिल्म में कैरी ग्रांट, सोफिया लोरेन, मार्था हायर और हैरी गार्डिनो जैसे कलकारों ने काम किया था। इस फिल्म को मेलविल शैवेलसन ने डायरेक्ट किया था।

4. गुलाम (1998)

विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के साथ रानी मुखर्जी और शरत सक्सेना मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में आमिर और रानी की जोड़ी को काफी पसंद किया था।

Advertisement

मुकेश भट्ट द्वारा निर्देशित और संजय दत्त अभिनीत गुलाम, महेश भट्ट की 1988 की फिल्म कब्ज़ा की रीमेक थी, जो 1954 की मार्लन ब्रैंडो फिल्म ऑन द वाटरफ्रंट की रीमेक थी।

5. मन (1999)

आमिर खान की इस फिल्म में मनीषा कोइराला और अनिल कपूर मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। मन फिल्म के डायरेक्टर की बात की जाए तो वो इंद्र कुमार है।

मन 1957 की हॉलीवुड फिल्म एन अफेयर टू रिमेम्बर का रीमेक है। इस फिल्म में कैरी ग्रांट, दबोरा केरी और रिचर्ड डेनिंग जैसे कलाकारों ने काम किया था। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर लियो मैकेरी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button