Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े 5 तथ्य जो शायद आपको न मालूम हों

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने कई टीवी सीरियल और फिल्मों के माध्यम से लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया है। ‘काय पो छे’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ और  ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में लोगों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया है। 14 जून 2022 को उनकी दूसरी पुण्य तिथि है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े 5 तथ्य जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े 5 तथ्य जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं

नीचे हम आपको सुशांत सिंह से जुड़े उन 5 तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

1. लोकप्रियता के चलते हुई थी एक टीवी शो में वापसी

सुशांत सिंह राजपूत को एकता कपूर की ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए काफी लोकप्रियता मिली थी। लेकिन बालाजी टेलीफिल्म्स ने उन्हें एक थिएटर में प्ले करते हुए देखा था और ‘किस देश में है मेरा दिल’ के लिए साइन किया। इस सीरियल में उनके कैरेक्टर की मृत्यु जल्दी ही हो जाती है, लेकिन उनका किरदार दर्शकों को इतना अधिक पसंद आया था कि बाद में उन्हें वापस लाना पड़ा।

Advertisement

2. बचपन से था एक लक्जरी कार खरीदने का सपना

सुशांत का बचपन से मंहगी कार खरीदने का सपना था। वे बचपन में कार के खिलौनों से खेलना काफी पसंद करते थे। फिल्म स्टार बनने के बाद उन्होंने Range Rover SUV और BMW K 1300 R बाइक खरीदी। लेकिन उनका सपना तब पूरा हुआ जब उन्होंने Maserati खरीदी। राजपूत ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर भी जाहिर किया था।

3. पढ़ाई में बहुत ही टैलेंटेड थे सुशांत

सुशांत ने उन्होंने AIEEE की परीक्षा में सातवां रैंक हासिल किया था और उसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन उन्होंने अभिनेता बनने के लिए अंतिम साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी। उनके टैलेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने भौतिक विज्ञान में नेशनल ओलंपियाड जीता था।

4. फिट रहने के बैले करना पसंद करते थे सुशांत

सुशांत फिटनेस फ्रीक भी थे और वे डांस के जरिए खुद को फिट रखते थे। जिम जाने के अलावा वे बैले करना भी पसंद करते थे। इसीलिए वो हमेशा ही ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन सक्रिय रहते थे।

Advertisement

5. मल्टीटैलेंटेड थे सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत काफी मल्टी-टैलेंटेड थे, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग ली थी। इसके अलावा कॉलेज के दिनों में डांस एकेडमी में डांस सीखते थे और उनके लिए कई सारे इवेंट्स भी कर चुके थे। इसके अलावा वे Ashley Lobo के डांस ग्रुप में कोरियोग्राफर और राज: द मिस्ट्री कॉन्टिन्यूज फिल्म के दौरान मोहित सूरी के सहायक भी रहे।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर के दौरान लाखों दिलों पर राज किया और 14 जून 2020 को उन्होंने अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button