EntertainmentFeature

शाहरुख खान से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक, वो 5 टीवी स्टार्स जिन्होंने बॉलीवुड में मचाया धमाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी एक्टिंग के फैन्स दीवाने हैं। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में और जानना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बी-टाउन में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना भाग्य बनाया।

Advertisement

ऐसे कई सितारे होते हैं, जिन्हें सीधे बॉलीवुड में मौका नहीं मिलता है। ऐसे में वे टीवी के माध्यम से अपनी पहचान बनाते हैं और बाद में उनकी लोकप्रियता बॉलीवुड का भी दरवाजा खोल देती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 लोकप्रिय सितारों की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में सफलता हासिल करने से पहले टीवी इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू किया था।

इन 5 बॉलीवुड सेलेबस ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी

1. शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान या शाहरुख खान आज बीटाउन के किंग हैं, उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्हें रोमांस किंग भी कहा जाता है। हालांकि एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। शाहरुख फौजी और सर्कस जैसे टीवी शो में काम कर चुके हैं। वहीं बात करें किंग खान की आने वाली फिल्मों की तो वह जल्द ही जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जवान और Dunki में नजर आएंगे।

Advertisement

2. आर. माधवान

साउथ के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने 1993 में अपना टीवी करियर शुरू किया और बनेगा अपना बात, घर जमाई और कई अन्य शो में दिखाई दिए। अभिनेता ने आखिरकार ‘शांति शांति शांति’ नामक फिल्म से लीड एक्टर के तौर अपनी शुरुआत की।

3. आयुष्मान खुराना ने भी टीवी की दुनिया में काफी काम किया था

आउट-ऑफ-द-बॉक्स फिल्में करने के लिए जाने जाने वाले, आयुष्मान खुराना ने बिग एफएम में एक रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर बनाया और फिर एमटीवी में वीजे बन गए। उन्होंने कई रियलिटी शोज में एंकरिंग की। इसके अलावा वह कयामत और एक थी राजकुमारी जैसे शो का भी हिस्सा थे। आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ से की थी।

4. इरफान खान

सलाम बॉम्बे से अपनी शुरुआत करने से पहले, दिवंगत अभिनेता ने चाणक्य, भारत एक खोज, चंद्रकांत और अन्य जैसे शो में अभिनय किया था। 1988 में, इरफान ने फिल्म सलाम बॉम्बे से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। लेकिन इस फिल्म ने उन्हें कोई खास पहचान नहीं दिलाई। हालाँकि बाद में उन्हें काफी सफलता मिली।

Advertisement

5. सुशांत सिंह राजपूत टीवी का लोकप्रिय चेहरा थे

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्हें आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के ए-लिस्ट सितारों में से एक माना जाता है। अभिनेता ने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे और केदारनाथ जैसी फिल्मों में काम किया था। लेकि क्या आप जानते हैं कि सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में टीवी से की थी। सुशांत किस देश में है मेरा दिल से बहुत लोकप्रिय हुए थे। उसके बाद उन्होंने 2009 में पवित्र रिश्ता के साथ एक खास पहचान बनाई थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button