EntertainmentFeature

वरुण धवन से लेकर कार्तिक आर्यन तक वो 5 बॉलीवुड सितारे जिन्होंने हाल ही में अपने कलेक्शन में महंगी कारें शामिल की

बॉलीवुड एक्टर्स अपनी बिंदास लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। शानदार घर हो या डिजाइनर कपड़े, उनके पास यह सब है और अपने फैंस को लगातार अपने कलेक्शन में शामिल की गई चीजों से हैरान करते रहते हैं। खैर, एक बात जो अक्सर सबका ध्यान खींचती है वह है उनका स्टाइलिश कार कलेक्शन।

Advertisement

फैंस अक्सर यह जानना चाहते हैं कि किस सेलिब्रिटी के पास किस प्रकार की कार है और यह जानने में बहुत रुचि है। आज हम उन 5 बॉलीवुड सितारों की चर्चा करने जा रहे रहे हैं जिन्होंने इस साल (2022) अपने कलेक्शन में महंगी कारें शामिल की।

इन 5 सितारों ने इस साल शामिल की अपने कलेक्शन में महंगी कार

1. शाहिद कपूर

शाहिद कपूर बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं और उन्हें आखिरी बार फिल्म Jersey में देखा गया था, जिसे काफी पसंद भी किया गया था। शाहिद की नई कार की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में महंगी कारों के अपने कलेक्शन में सफ़ेद रंग की Maybach S 580 मर्शडीज शमिल की है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।

Advertisement

2. अथिया शेट्टी ने भी अपने कार कलेक्शन नई कार शामिल की

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी अपने कलेक्शन में एक नई कार शामिल की है। इस नई कार की के लिए उन्होंने भारी कीमत अदा की थी। बताया जा रहा है कि अथिया ने Audi Q7 कार को करीब 80 लाख रुपये में खरीदा है। इस कार को इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया था जिसके बाद अथिया ने इस कार को अपने कलेक्शन में शामिल करने का मन बना लिया।

3. कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म भूल भुलैया 2 की सफलता का लुत्फ़ उठा रहे हैं। फिल्म की सफलता के बाद एक गिफ्ट के रूप में, प्रोडूसर भूषण कुमार ने अभिनेता को एक शानदार McLaren GT उपहार में दी, जिसकी कीमत लगभग 4.7 करोड़ है। भारत में यह कार केवल अभी तक कार्तिक के पास ही है।

4. वरुण धवन ने भी अपने कार कलेक्शन में बढ़ोत्तरी की

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में एक नई Mercedes-Benz GLS SUV खरीदी है, जिसका रंग कला है। इसके अलग-अलग वैरिएंट्स मार्किट में उपलब्ध हैं। वरुण की कार की कीमत लगभग 1.16 करोड़ है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘जुग जुग रिलीज’ रिलीज हुई है, जो फैंस को काफी पसंद भी आ रही हैं।

Advertisement

5. अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हाल ही में एक ऑडी Q7 खरीदी है। संजय लीला भंसाली की पद्मावत में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में शानदार नीले रंग की ऑडी खरीदी। ऑडी Q7 Two Variants – प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये से शुरू होकर 88 लाख रुपये तक है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button