EntertainmentFeature

कई फिल्मों में एक जैसा रोल करने वाले 10 अभिनेता, अब ऐसे किरदार में इन्हें और नहीं झेल सकते

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म मेकर्स में एक सबसे बड़ी कमी होती है, और जानते है वह कमी क्या है ? वह अभिनेता को टाइपकास्ट कर देते है। इसका मतलब यह है कि वह एक अभिनेता को बार बार एक ही तरह की भूमिका ऑफर करने लगते है, जबकि वे उससे कहीं ज्यादा प्रभावशाली होते है। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है। तो आइए आज आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताते है। जिन्हें एक जैसी भूमिका निभाते हुए कई बार देखा गया है। जिनको देखकर हम पक चुके है।

Advertisement

1- पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)

पंकज त्रिपाठी एक वर्सेटाइल अभिनेता हैं, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें एक उत्तर भारतीय की भूमिका को ही निभाते हुए देखा गया है। बरेली की बर्फी, न्यूटन, फुकरे रिटर्न्स, गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल और मिमी जैसी कुछ फिल्में इसका उदाहरण है।

2- अजय देवगन (Ajay Devgn)

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन रफ़ एंड टफ़ दिखने वाले समझदार आदमी की भूमिका में नजर आते है। एक ऐसा व्यक्ति, जो कमजोर नहीं है। इसके अलावा समाज और दुनिया की फिक्र ज्यादा नहीं करता। दृश्यम,रनवे 34 और सिंघम जैसी फिल्म में भी वे ऐसे ही नजर आए थे।

Advertisement

3- अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurrana)

अभिनेता के दोस्त की भूमिका के लिए अधिकतर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) को याद किया जाता है। ऐसी कई फिल्में है, जिनमें इन्होंने इस भूमिका को बहुत ही अच्छे से निभाया है। स्त्री, हैप्पी फिर भाग जाएगी, लुक्का-छुप्पी और भेड़िया जैसी फिल्में है जिनमें उन्होंने एक जैसी भूमिका अदा की है।

4- सलमान ख़ान (Salman Khan)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ज्यादातर फिल्मों में एक जैसी भूमिका अदा करते हुए देखा है। अक्सर उनको ऐसी भूमिका. जो दबंग या फिर सबका मसीहा के रूप में दिखाते हैं। दबंग, टाइगर ज़िंदा है और राधे जैसी फिल्मों में वह सबके भाईजान के रूप में नजर आए थे।

5- वरुण धवन (Varun Dhawan)

वरूण धवन को अधिकतर हाइपर एक्टिव या फिर ओवर प्रोटेक्टिव पर्सन की भूमिका प्रिफर की जाती है। उनकी कई फिल्मों में उसी किरदार में देखा गया है। जुग जुग जीयो, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी कुछ फिल्मों के नाम है। जिनमें एक सा रोल किया है।

Advertisement

6- नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha)

बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स ने इनको भी टाइपकास्ट कर दिया है। नुसरत भरूचा को ज्यादातर चालू और तेज़ लड़की की भूमिका दी जाती है। इन फिल्मों जैसे प्यार का पंचनामा, सीरीज़, सोनू के टीटू की स्वीटी और छलांग तक में उनको एक जैसे ही रोल दिए गए थे।

7- जॉन अब्राहम (John Abraham)

एक्शन वाला कोई भी भूमिका हो फिर चाहे वह रोल विलेन का हो या फिर हीरो का। उसके लिए जॉन अब्राहम को ही याद किया जाता है। इन्होंने अपना हाथ कॉमेडी में भी आज़माया था, लेकिन इस भूमिका में ज़्यादा नहीं चले। इसलिए अब ऐसे ही रोल करते हुए दिखाई देते है।

8- श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)

टूटे हुए हीरो को संभालने की भूमिका अदा करने के लिए फिल्म मेकर्स अक्सर श्रद्धा कपूर को ही कास्ट करना चाहते है। आशिकी 2 से लेकर बाघी’ तक में उन्होंने ऐसे ही किरदार निभाए हैं।

Advertisement

9- राजपाल यादव (Rajpal Yadav)

राजपाल यादव बेहद ही टैलेंटेड अभिनेता हैं,लेकिन उनको वही घिसे पिटे कॉमेडी के रोल दिए जाते हैं। अक्सर इनमें  हीरो या फिर अन्य किरदारों से डांट खाते हुए नजर आते है।

10- रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

सांवरिया, वेक अप सिड और ये जवानी है दीवानी जैसी एक चीज कॉमन है। वह रणबीर कपूर का किरदार है। इन सभी में वह एक स्वार्थी लड़के की भूमिका में नजर आते है। शमसेरा में कुछ नया करने का प्रयास किया था, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button