मुकेश अंबानी की माँ कोकिलाबेन से जुड़ी वो 6 बातें जो शायद आपने कभी नहीं सुनी होंगी

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक है, साथ वो भारत देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) और उनकी माता कोकिलाबेन अंबानी (Kokilaben Ambani) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2006 में धीरूभाई अंबानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
माता कोकिलाबेन आज भी मुकेश और अनिल के साथ रहती हैं। दरअसल वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन कई बार उन्हें सामाजिक कार्यों के दौरान देखा जाता है। आज हम आपको कोकिलाबेन के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताएंगे, जो शायद ही अपने पहले कभी सुनी हों।
मुकेश अंबानी की माँ कोकिलाबेन से जुड़ी इन 6 बातों से आप होंगे अंजान
1. शिक्षा
कोकिलाबेन का जन्म साल 1934 में बेहद साधारण परिवार में हुआ था। पारिवारिक समस्याओं के कारण वह सिर्फ 10वीं क्लास तक ही पढ़ पाईं थी। हालांकि धीरूभाई अंबानी से शादी के बाद उनके लिए घर पर इंग्लिश टीचर का बंदोबस्त किया गया था जिसके कारण उन्होंने इंग्लिश सीखने में कामयाबी हासिल की।
2. धीरूभाई अंबानी कोकिलाबेन को मानते थे लकी
धीरूभाई अंबानी अपनी पत्नी कोकिलाबेन को काफी लकी मानते थे। दरअसल, धीरूभाई की शादी के बाद ही रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी थी। यही कारण हैं कि वह अपने सभी नए कामों की शुरुआत उनके साथ ही करते थे।
3. शाकाहारी भोजन की शौक़ीन
कोकिलाबेन अंबानी एकदम शुद्ध शाकाहारी हैं और वे अपने घर में भी किसी को भी मीट मांस लाने की इजाजत भी नहीं देती है। मुकेश अंबानी भी अपनी मां की तरह शुद्ध शाकाहारी हैं।
4. कोकिलाबेन को महंगी कारें हैं पसंद
कोकिलाबेन और उनका पूरा परिवार आलीशान लाइफस्टाइल फॉलो करता है। साथ ही वो खूब शान-ओ-शौकत से रहती हैं। आपको बता दें, वह भी महंगी और लग्जरी कारों की शौकीन हैं तथा उनके पास कई गाड़ियों का कलेक्शन है लेकिन उनकी पसंदीदा कार मर्सिडीज बेंज है।
5. घूमना पसंद है
धीरूभाई अंबानी भी घूमने के काफी शौकीन थे, और कोकिलाबेन के साथ वे अक्सर विदेश घूमने जाते थे। यही कारण हैं कि अब उन्हें भी ये आदत लग चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह साल में एक न एक बार विदेश में घूमने जरुर जाती हैं। वह अकसर लंदन और स्विजरलैंड में घूमना पसंद करती हैं।
6. गुलाबी रंग को करती हैं पसंद
कोकिलाबेन अंबानी को अक्सर पारिवारिक कार्यक्रम और सामाजिक इवेंट के मौकों पर गुलाबी रंग की साड़ी में देखा जाता है। गुलाबी रंग उन्हें काफी पंसद हैं। उन्होंने अपने पोते आकाश अंबानी की शादी में भी पिंक साड़ी पहनी थी।