EntertainmentFeature

अमिताभ से लेकर सलमान तक टीवी शो होस्ट करने के करोड़ों रुपये लेते हैं ये स्टार्स, आइये देखें कौन है सबसे महंगा होस्ट

टीवी पर कई तरह के अलग-अलग तरह के रिएलिटी शोज़ आते हैं। कोई शो डांस पर आधारित होगा, तो कोई गाने पर, तो वहीं बिग बॉस और कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो भी हैं। इन सभी शोज़ को होस्ट करने के लिए सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े स्टार्स भी मना नहीं कर पाते और अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल के शो भी होस्ट करते हैं। इसकी वजह है इनसे मिलने वाला पैसा। आज हम आपको ऐसे ही 6 स्टार्स के बारे में बताएंगे जो शो होस्ट करने के लिए लेते हैं तगड़ी रकम।

Advertisement

1.) आदित्य नारायण:

आदित्य, मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं। आदित्य गाने भी गाते हैं। इसके अलावा सिंगिंग से जुड़े कई शो भी होस्ट कर चुके हैं। दर्शकों को आदित्य सारेगामापा और इंडियन आइडल के होस्ट के तौर पर याद होंगे। मीडिया में आई खबरों की मानें तो इंडियन आइडल के लिए प्रति एपिसोड आदित्य 4 से साढ़े 4 लाख रुपए तक लेते थे।

2.) भारती सिंह:

भारती सिंह की मुख्य पहचान एक कॉमेडियन के तौर पर है। कॉमेडी के अलावा उन्होंने कई शो भी होस्ट किए हैं। खबरों पर यकीन करें तो भारती द्वारा शो होस्ट करते वक्त हर एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए तक चार्ज किए जाते थे।

Advertisement

3.) मनीष पॉल:

मनीष पॉल एक्टर, कॉमेडियन, टीवी प्रेजेंटर और कॉमेडियन भी हैं। हम उन्हें बॉलीवुड में भी तेरे बिन लादेन जैसी फिल्म में देख चुके हैं। मनीष को लगभग हर किसी ने टीवी शो होस्ट के तौर पर देखा ही होगा। उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट, इंडियन आइडल और बहुत से और शो भी होस्ट किए हैं। एक मजेदार और मनोरंजक टीवी होस्ट के तौर पर मनीष ने अपनी जो पहचान बनाई है, उसको भुनाते हुए वो हर एपिसोड होस्ट करने के 2 से 3 करोड़ रुपए तक लेते हैं।

4.) रोहित शेट्टी:

रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी होस्ट करते हैं। इस शो को इसके पहले कई और लोगों ने भी होस्ट किया है, जैसे अक्षय कुमार, लेकिन इसके सबसे ज्यादा सीजन रोहित ने ही होस्ट किए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित इस शो के हर एपिसोड को होस्ट करने के लिए 30 लाख रुपए से ज्यादा तक चार्ज करते हैं।

5.) सलमान खान:

बॉलीवुड के भाई सलमान खान होस्ट के तौर पर बहुत पॉपुलर रहे हैं। सबसे पहले हमने उन्हें दस का दम नाम के एक गेम शो में होस्ट के तौर पर देखा था। वह शो सलमान की वजह से दर्शकों में काफी पसंद किया गया था। उसके बाद बॉलीवुड के बैड बॉय को टीवी का बैड बॉय वाला शो बिग बॉस मिला होस्ट करने के लिए।

Advertisement

इसमें सलमान की होस्टिंग काफी पसंद की जाती है। कई बार कंटेस्टेंट भाई से दबंगई करने की कोशिश भी करते हैं लेकिन सलमान के गुस्से से सबको डर भी लगता है। सलमान कई सालों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। और इसके लिए मोटी फीस भी वसूलते हैं। खबरों के मुताबिक बिग बॉस 15 के लिए सलमान खान ने प्रति हफ्ते 13 करोड़ रुपए लिए थे।

6.) अमिताभ बच्चन:

अमिताभ बच्चन को केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) के होस्ट के तौर पर हर घर में ख्याति प्राप्त है। अमिताभ लगभग दो दशकों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इसे भारतीय टीवी का सबसे लंबा चलने वाला पॉपुलर गेम शो माना जाता है। यह शो इतना पॉपुलर है दर्शकों में कि सीनियर बच्चन इसके हर एपिसोड को होस्ट करने के लिए 3 से 5 करोड़ रुपए तक की भारी-भरकम फीस लेते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button