Entertainment

साउथ इंडस्ट्री के ये 5 सुपरस्टार रियल लाइफ में भगवान से कम नहीं हैं

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की साउथ इंडस्ट्री के स्टार अपनी जिंदगी काफी सरल तरीके से जीते हैं। यही वजह है कि इनको पूरे देश में काफ़ी पसंद किया जाता है। साथ ही साउथ इंडस्ट्री का चलन आज पूरे देश में बढ़ रहा है और दुनिया भर में इनके फैंस बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दें की साउथ इंडस्ट्री के ये 5 सुपर स्टार्स अपनी दरियादिली की लिए जाने जाते हैं।

Advertisement

आइए जानते हैं वो साउथ इंडस्ट्री के पांच सुपर स्टार्स के बारे में किसी ने हजारों की जिंदगियां संवारी तो किसी ने पूरे गांव को ही गोद ले लिया।

 

Advertisement

महेश बाबू

महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत एक्टर माने जाते हैं।वह एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्मों में अपने एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवा चुके हैं।

साउथ इंडस्ट्री

उनका दिल भी उनकी तरह बेहद खूबसूरत है। महेश बाबू ने तेलंगाना के एक गांव सिद्धपुरम और आंध्रप्रदेश के एक गांव बर्रीपालेम को गोद लिया हुआ है।

Advertisement

नागार्जुन

नागार्जुन का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टरों में शुमार है। नागार्जुन एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं। नागार्जुन ने भी ऐसा ही काम किया जब उन्होंने हैदराबाद वारंगल राजमार्ग पर स्थित उप्पल मेडीपल्ली इलाके में 1080 एकड़ के जंगल को गोद ले लिया और इस जंगल के विकास के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपए का दान भी दिया था।

विशाल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों से धमाल मचाने वाले विशाल की फिल्म आज पूरे भारत देश में देखी जाती है। विशाल का एक्शन जितना अच्छा है उतने ही वह दयालु भी हैं।

Advertisement

साउथ इंडस्ट्री

दरसल दिवंगत फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार ने 1800 बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा लिया था और हाल ही में उनकी मौत हो गई , ऐसे में विशाल ने इन 1800 बच्चों को एजुकेशन देने का निर्णय लिया है।

 

Advertisement

 

अल्लू अर्जुन

साल 2022 में अल्लू अर्जुन की आई फिल्म पुष्पा ने लाखों दिलों को छू लिया है। ऐसे में जहां स्टार्स अपने जन्म दिन पर बर्थडे पार्टी थ्रो करते हैं तो वहीं अल्लू अर्जुन अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त मानसिक रूप से बीमार बच्चों के साथ बिताते हैं।

साउथ इंडस्ट्री

Advertisement

एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत के तुरंत बाद हैट्रिक हासिल करने वाले अल्लू अर्जुन ने कृष्णाकांत पार्क में लिटिल एंजल्स स्कूल के स्कूली बच्चों के लिए आश्रय-आकृति द्वारा आयोजित बाल दिवस समारोह में भाग लिया था। उन्होंने मूक-बधिर बच्चों द्वारा प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा। उन्होंने उन बच्चों की चित्रकला और नृत्य की क्षमताओं पर अपार प्रसन्नता भी व्यक्त की ।

पुनीत कुमार

पुनीत राजकुमार आज हमारे बीच मौजूद नहीं है। लेकिन पुनीत राजकुमार ने लगभग 1800 गरीब बच्चो को पढ़ाने का ज़िम्मा अपने नाम किया था। लेकिन, उन्होंने कभी भी अपने अच्छे कामों के बारे में किसी से चर्चा नहीं की।

साउथ इंडस्ट्री

Advertisement

 

जब पूरा देश पिछले साल कोविड संकट से जूझ रहा था, तब भी पुनीत राजकुमार ने कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये का योगदान किया था।

 

Advertisement

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button