EntertainmentFeature

गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं बॉलीवुड के ये 5 सुपर स्टार्स

बॉलीवुड की चमक-दमक भरी लाइफस्टाइल की चर्चा तो सभी करते हैं। लेकिन क्या हम सोचते हैं कि ये सुपरस्टार्स कभी बीमार भी पड़ते होंगे। या इन्हें भी कोई बीमारियां होती होंगी। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां थकना मना है, वहां ये सुपरस्टार्स कैसे अपनी व्यस्त जिंदगी में खुद को मेंटेन रखते होंगे ! सच तो ये है कि बॉलीवुड स्टार्स भी बीमार पड़ते हैं और कई तो गंभीर लाइलाज बीमारियों से पीड़ित हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो कम उम्र से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं।

Advertisement

1.) सलमान खान (Salman Khan):

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की। सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी को सुसाइड डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी से जो भी ग्रस्त होता है, उसकी नसों में बीच-बीच में असहनीय दर्द उठता है। फिलहाल इस बीमारी का कोई इलाज डॉक्टर्स के पास नहीं है।

2.) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma):

अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड में आए लगभग डेढ़ दशक हो चुका है। हिंदी फिल्मों के दर्शक अब अनुष्का शर्मा के नाम से भलीभांति परिचित हैं। अनुष्का फिल्मों में अदाकारी के अलावा निर्माता-निर्देशक के तौर पर भी हाथ आजमा चुकी हैं।

Advertisement

बहुत ही कम लोगों को मालूम होगा कि अनुष्का को बहुत कम उम्र से ही बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी है। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी में काफी दर्द होता है। डॉक्टरों का कहना है कि एक ही जगह पर लगतार बहुत लंबे समय तक बैठे रहने से सामान्य रूप से यह बीमारी होती है।

3.) ऋतिक रोशन (Hritik Roshan):

ऋतिक को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है। उनकी अदाकारी, लुक्स और डांस की दुनिया कायल है। लेकिन किसी को शायद ही मालूम है कि हृतिक बहुत पहले स्कोलियोसिस नाम की एक बीमारी के शिकार हो गए थे।

इस बीमारी की वजह से उन्हें दौड़ने और डांस करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था और वे बहुत परेशान होते थे। हालांकि अब उन्हें इस बीमारी से छुटकारा मिल गया है और अब हृतिक पूरी तरह से फिट हैं।

Advertisement

4.) सुनील ग्रोवर (Suneel Grover):

सुनील ग्रोवर को हम सब एक बहुत अच्छे कॉमेडियन के रूप में जानते हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से उन्होंने भारत के हर घर में अपनी पहचान बना ली।

सुनील को कुछ समय पहले अपने दिल की सर्जरी करानी पड़ी। एक वेब सीरीज शूट करते हुए उनके हालात बिगड़ गए और और डॉक्टरों के परामर्श पर कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर ने सर्जरी कराने का फैसला किया।

5.) सोनम कपूर (Sonam Kapoor):

हमें लगता है कि बॉलीवुड के स्टार्स के लिए हर समय लोग होते होंगे जो उनके खाने पीने का ध्यान रखते होंगे। आम लोगों की तरह उन्हें खाने पीने संबंधी समस्याएं नहीं होती होंगी। लेकिन सोनम कपूर के मामले में ऐसा नहीं हैं।

Advertisement

सोनम सिर्फ 17 साल की उम्र से ही टाइप – 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। इसके लिए उन्हें समय-समय पर इन्सुलिन लेना पड़ता है। मेडिकल साइंस के अनुसार यह बीमारी अब तक लाइलाज है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button