EntertainmentFeature

पठान को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, देखिए सोशल मीडिया पर कैसा है माहौल

आखिरकार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लंबे समय से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। पूरे देश में सुबह 6 बजे से ही फिल्म के शोज की शुरुआत हो चुकी है। दर्शकों की ओर से भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को आलोचकों से भी 4.5 स्टार्स मिले है और इसको ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। लेकिन बात अगर सोशल मीडिया की करें तो इस फिल्म को 5 में से 5 स्टार मिल रहे है। यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में केजीएफ और आरआरआर को भी मात दे रही है।

Advertisement

शाहरुख की फिल्म पठान का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज

पूरे चार साल बाद बॉलीवुड के किंग खान बड़े पर्दे पर अपनी कोई सोलो फिल्म लेकर आए है। ऐसे में फैंस के बीच फिल्म पठान को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। इस फिल्म में किंग खान एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में वह रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि फिल्म में पठान के साथ टाइगर निभाने जा रहे हैं। जी हां, सही सुना आपने इस फिल्म में सलमान खान गेस्ट अपीरियंस में नजर आ रहे है। इस फिल्म में पठान और टाइगर मिलकर दुश्मनों की बैंड बजा रहे हैं।

Advertisement

पठान दर्शकों को आ रही है पसंद

पठान के रिलीज होने का इंतजार अब खत्म हो गया है। लेकिन किसी ने ऐसी उम्मीद नहीं की थी कि यह फिल्म इतिहास रचेगी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान (Salman Khan) , दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम (John Abraham) मुख्य भूमिका में दिखाई दिए है। पूरे देश में पठान के पहला शो देखकर आए मिले दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके बाद अब एग्जीबिटर्स ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग बढ़ाने के लिए निर्णय किया है। भारत में पहले जहां यह फिल्म 5200 स्क्रीन्स पर देखी जा रही थी, वहीं अब इसमें 300 स्क्रीन में बढ़ोत्तरी की गई है। यानि कि अब इसको 5500 स्क्रीन पर देखा जा सकता है। पूरी दुनिया में इसे 8000 स्क्रीन्स पर देखा जा रहा है।

कई जगह पठान का हुआ विरोध

पठान फिल्म को पहले से ही भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब सिनेमाघरों में फिल्म के रिलीज होने के साथ ही इसका कई जगहों पर फिर से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ग्वालियर, इंदौर और भागलपुर समेत कई स्थानों पर बजरंग दल और हिंदू संगठनों की तरफ से फिल्म का जोरदार विरोध हो रहा है। ग्वालियर में सुबह से ही बजरंग दल (Bajrang Dal) ने चक्का जाम किया और सिनेमाघर में फिल्म ना चलने देने की धमकी दी है। पूरे देश में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध जताते हुए नारेबाजी कर रहे है।

Advertisement

Advertisement

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button