EntertainmentFeature

5 बॉलीवुड अभिनेता, जिन्होंने करोड़ों रूपए फीस लेकर भी दी फ्लॉप फिल्में, नहीं जुटा पाए दर्शक

बॉलीवुड कहानियों पर कम स्टार कास्ट पर अधिक विश्वास रखते है। यही कारण है कि बेकार से बेकार से फिल्म भी बड़े अभिनेता की वजह से हिट हो जाती है।बॉलीवुड का यह अंधा विश्वास ही आज उसको डुबे रहा है। क्योंकि आजकल ट्रेंड बदलने लगा है। अब कई बड़े अभिनेता करोड़ों रूपयों की फीस लेकर भी फिल्मों को हिट कराने में असफल रहे है। जी हां, बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार है, जिन्होंने फिल्मों के लिए करोड़ों रूपए फीस ली है। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में बुरी तरह से पिट गई। तो आइए आपको ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मों के बारे में बताते है। जिन्होंने करोड़ों रूपए फीस लेकर भी फ्लॉप फिल्में दी है।

Advertisement

1- रणबीर कपूर

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कथित तौर पर 38 करोड़ रूपए फीस चार्ज किए थे। 80 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।

2- अक्षय कुमार

2021 में रिलीज हुई फिल्म बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey) के निर्देशक फरहद समजी है। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 99 करोड़ रूपए की भारी भरकम फीस चार्ज की थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह पिटी कि वर्ल्ड वाइड फिल्म का कलेक्शन महज 73 करोड़ रूपए का ही था।

Advertisement

3- कंगना रनौत

रजनीश घई के निर्देशन में बनी धाकड़ एक एक्शन फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने धाकड़ फिल्म के लिए 10 करोड़ रूपए फीस चार्ज किए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फेल साबित हुई है।

4- आमिर खान

अद्वैत चंदन के द्वारा निर्देशित फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए आमिर ने 50 करोड़ रूपए फीस चार्ज की थी। फिल्म को उम्मीद के अनुसार रिस्पॉन्स नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस इस फिल्म का कलेक्शन बेहद ही कम रहा है। ऐसा बताय गया, कि प्रोड्यूसर्स को नुकसान से बचाने के लिए अपनी फीस रिटर्न कर दी थी।

5- शाहरुख खान

आनंद राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो 2018 की रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने 25 करोड़ रूपए फीस चार्ज की थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button