EntertainmentFeature

केवल ‘पठान’ ही नहीं सौगंध से विश्वरूपम तक, 25 जनवरी को रिलीज होने वाली 12 फिल्में

साल का पहला महीना जनवरी देश के हर व्यक्ति के लिए बेहद ही खास होता है क्योंकि इस माह का पहला दिन नया साल लेकर आता है। साल 1950 में भी इस महीने की 26 तारीख को ही भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसे हम सभी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है। अब ये तो हुई देश की बात, लेकिन बॉलीवुड के लिए भी जनवरी का महीना काफी अच्छा रहता है। पिछले तीन दशकों से यानि साल 1991 से लेकर 2023 तक 25 के दिन अब तक 12 बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी है और सुपरहिट भी रही है। शायद एक यही वजह है, कि शाहरुख खान की फिल्म पठान को भी 25 जनवरी को रिलीज किया गया है।

Advertisement

तो चलिए आज आपको इन फ़िल्मों के बारे में बताते है, जो जनवरी में रिलीज हुई और सुपरहिट भी रहीं।  

1- सौगंध (Saugandh)

राज सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म सौगंध 1991 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार और शांतिप्रिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म से अक्षय ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी और शांतिप्रिया का यह पहली हिंद फिल्म थी। इनके अलावा फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री राखी और राखी गुलजार और मुकेश खन्ना भी थे।

2- मां तुझे सलाम (Maa Tujhhe Salaam)

टिन्नू वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मां तुझे सलाम 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल, तब्बू और अरबाज खान मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इनके अलावा फिल्म में दिवंगत अभिनेता ओमपुरी भी मुख्य भूमिका में थे।

Advertisement

3- सलाम-ए-इश्क़ (Salaam-e-Ishq)

2007 में रिलीज हुई फिल्म सलाम-ए-इश्क के निर्देशक निखिल आडवाणी है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में 6 अलग-अलग लोगों की कहानियों को दिखाया गया था।

4- आकाशवाणी (Akaash Vani)

लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म आकाशवाणी साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दो लोगों की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी थी। इस कहानी में दोनों मिलते हैं लेकिन उन्हें बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) , नुसरत भरुचा और सनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

5- विश्वरूपम (Vishwaroopam)

2013 में रिलीज हुई एक्शन स्पाई ड्रामा फिल्म विश्वरूपम को अभिनेता कमल हासन के द्वारा निर्देशित किया गया था। और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता भी वहीं थे। इसके अलावा इस फिल्म में राहुल बोस, पूजा कुमार, जयदीप अहलावत और शेखर कपूर भी नजर आए थे। इसको हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज़ किया गया था।

Advertisement

6- रेस 2 (Race 2)

अब्बास-मस्तान के द्वारा निर्देशित 2013 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर रेस 2 मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीस, अमीषा पटेल (Ameesha Patel), अनिल कपूर और बिपाशा बासू ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

7- काबिल (Kaabil)

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म काबिल 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें ऋतिक रोशन और यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इन दोनों ने नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका निभाई थी।.

8- रईस (Raees)

2017 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म रईस का निर्देशन राहुल ढ़ोलकिया के द्वारा किया गया था। फिल्म में शाहरुख खान, माहिरा खान, मोहम्मद ज़ीशान अय्युब और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Advertisement

9- पद्मावत (Padmavat)

2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत संजय लीला भंसाली के द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म एतिहासिक कहानी पर आधारित थी। इसमें दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

10- ठाकरे (Thackeray)

अभिजीत पानसे के द्वारा निर्देशित फिल्म ठाकरे 2019 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में बनाया गया था। यह फिल्म भारतीय राजनीतिक पार्टी शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने ठाकरे और अमृता राव ने उनकी पत्नी मीना ठाकरे की भूमिका निभाई थी।

11- मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी (Manikarnika: The queen of jhansi)

2019 में रिलीज मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी कृश द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसकी कहानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका निभाई थी।

Advertisement

12- Four More Shots Please (S1)

कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज Four More Shots Please का निर्देशन अनु मेनन और नुपुर अस्थाना के द्वारा 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सयानी गुप्ता, बानी जे, कीर्ति कुल्हारी और मानवी गगरू ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button