Entertainment

अर्जुन-मलाइका जल्द ही कर सकते हैं शादी, अपने रिश्ते को लेकर मलाइका ने किया खुलासा

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती है। समय-समय पर मीडिया में यह खबरें आती रहती हैं कि यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की।

Advertisement

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को हमेशा उनके बीच उम्र के अंतर को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है, लेकिन दोनों अपने रिलेशनशिप को लगातार मजबूत बनाते जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि अरबाज खान से तलाक भी इसी रिलेशनशिप की वजह से हुआ था।

दोनों एक साथ बिताना चाहते हैं अपना भविष्य

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने मुंबई टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि, “सबसे जरूरी बात यह है कि हम दोनों एक साथ भविष्य बिताना चाहते हैं।

Advertisement

यदि आप ऐसे रिश्ते में हैं जहां आप अभी भी चीजों को समझ रहे हैं और कह रहे हैं, ‘ओह, मुझे नहीं पता’ … तो ये वो जगह नहीं है जहां मैं अपने रिश्ते में खड़ी हूं।

यह मेरे लिए बहुत पवित्र और जरूरी है। मुझे लगता है कि हम एक ऐसी जगह पर हैं, जहां हम आगे कहाँ और आगे क्या के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। हमारे विचार एक ही तरह के हैं। हम वास्तव में एक-दूसरे जैसे हैं।”

अर्जुन के साथ बूढ़ी होना चाहती हैं मलाइका

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते की गंभीरता और आगे के भविष्य को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने आगे कहा, ” हम अपने भविष्य को एक साथ देखना चाहेंगे और यह भी देखना पसंद करेंगे कि हम इसे यहाँ से कहाँ तक लेकर जा सकते हैं।

Advertisement

हालांकि हम इस पर काफी हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन उतने गंभीर भी हैं। आपको अपने रिश्ते में सकारात्मक और सुरक्षित महसूस करना होगा। मैं बहुत खुश और सकारात्मक हूं। अर्जुन हमेशा मुझे वह आत्मविश्वास और निश्चितता देता है।

हम हर दिन अपने जीवन और रोमांस को एक साथ प्यार करते हैं। मैं हमेशा उससे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी की चीजें आगे जान लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वह मेरा है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा इससे पहले अरबाज खान की पत्नी थी, जिनसे 2016 में उनका तलाक हो गया था। अरबाज और मलाइका का एक 19 साल का लड़का भी है, जिसका नाम अरहान खान है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button