EntertainmentFeature

बॉलीवुड के 7 ऑन स्क्रीन ओल्ड कपल्स, जिनके केमिस्ट्री ने फिल्म को और भी खूबसूरत बनाया

बॉलीवुड में हमने आज तक कई बेहतरीन फिल्में देखी। अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में हम जवान और खूबसूरत जोड़ियों को देखना पसंद करते है। लेकिन हिंदी सिनेमा में पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव आए है। दर्शकों की पसंद और नापसंद भी काफी हद तक बदल गई है। वहीं फिल्मों में आजकल ओल्ड कपल्स का ऑन-स्क्रीन प्यार भी काफी ज्यादा मशहूर है। इन जोड़ियों को दर्शकों ने इतना प्यार दिया है कि कहा नहीं जा सकता। जिनको देखने के बाद इंसान का ध्यान उम्र की ओर नहीं जाता है। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड की उन सर्वश्रेष्ठ  ऑन स्क्रीन ओल्ड कपल्स के बारे में बताते है। जिनकी केमिस्ट्री ने फिल्म में चार चांद लगाएं।

Advertisement

1- प्रियंवदा और जीतेंदर कौशिक (फिल्म- बधाई हो)

2018 की फिल्म ‘बधाई हो’ एक बेहद ही ख़ूबसूरत फ़िल्म थी। जब 25 वर्षीय नकुल को पता चलता है कि उसकी मां गर्भवती है। यह जानने के बाद भी जीतेंद्रर कौशिक अपनी पत्नी की साथ देते है। वह काबिल-ए- तारीफ है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने नकुल की भूमिका निभाई थी।

2- राज और पूजा मल्होत्रा (फिल्म- बाग़बान)

2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाग़बान’ सुपरहिट फ़िल्मों से एक है। जिस में राज और पूजा का प्यार और दोस्ती इस फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा था। उनके साथ आइसक्रीम खाना, डांस करना और बुरे वक़्त में साथ निभाना बेहद ही प्यार भरा था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे।

Advertisement

3- हेमंत और शांति पटेल (फिल्म- बाग़बान)

रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘बाग़बान’ फिल्म में पूजा और राज मल्होत्रा के अलावा हेमंत और शांति की जोड़ी भी बहुत ही प्यारी है। फिल्म में शांति हेमंत के हिंदी मुहावरों में सुधार करती है। आपको बता दे कि इस फिल्म में शांति और हेमंत की भूमिका लिलेट दुबे और परेश रावल ने निभाई थी।

4- सोमनाथ और मंगला (फिल्म- गोलमाल)

गोलमाल फिल्म की मजेदार कॉमेडी को भला कौन भूल सकता है। लेकिन क्या आपको फिल्म में सोमनाथ और मंगला की प्यारी सी लव स्टोरी याद है। फिल्म में उन दोनों के बीच खट्टी-मीठी नोक-झोंक और प्यारी बातों ने हमको सिखा दिया। कि रोमांटिक होने और रोमांस करने की कोई उम्र नहीं होती है।

5- राधा और शिव सुब्रमणियम (फिल्म- 2 स्टेट्स)

2014 में रिलीज हुई फिल्म  ‘2 स्टेट्स’ भले ही आलिया (Alia Bhatt) और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी के कारण सुपर हिट हुई थी। लेकिन इसमें  एक और क्यूट कपल की शांत लव स्टोरी बहुत प्यारी लग रही थी और वो लव स्टोरी अनन्या के मां और उनके पिता की थी। जहां पर शिव ने अपनी पत्नी राधा की गायिकी को प्रोत्साहित किया था।

Advertisement

6-  कुसुम और संतोष दुग्गल (फिल्म- दो दूनी चार)

फिल्म ‘दो दूनी चार’ में कुसुम और संतोष की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन ही अच्छी नहीं थी बल्कि रियल लाइफ में भी कुसुम और संतोष सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक कपल है। फिल्म में इस भूमिका को नीतू कपूर और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने निभाया है। वहीं अगर बात फिल्म की करें, तो एक मध्यम वर्गीय परिवार की समस्याओं को बखूबी संभालकर और साथ ही एक दूसरे का साथ निभाकर दोनों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

7- शिवानी और संजय थापर (फिल्म- ये जवानी है दीवानी)

ये जवानी है दीवानी उन फिल्मों में से एक है, जिसको जितनी बार भी देखा जाए वह कम है। वहीं, फिल्म में जहां पर बनी और नैना की लव स्टोरी की प्रशंसा हो रही थी। वहीं बनी के ऑन स्क्रीन पाप संजय थापर और शिवानी की लव स्टोरी भी बहुत प्रसिद्ध हुई थी। दोनों का एक साथ में रूहआवजा पीना फिल्म में बेहद ही रोमांटिक सीन था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button