जानिए आलिया-रणबीर से लेकर बिपाशा-करन के बच्चों के नाम और उनके नाम के अर्थ

बॉलीवुड के लिए 2022 भी 2020 और 2021 की तरह बेहद ही खराब रहा है। इस साल में अब तक तीन –चार फिल्मों को छोड़ कर बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही है। सिनेमाघरों में बड़े से बड़े स्टार्स की हालत बहुत ही खराब रही है, लेकिन साल 2022 कुछ सितारों के लिए बेहद ही यादगार भी रहा है।
बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया भट्ट- रणबीर कपूर से लेकर फरहान-शिवानी, मौनी रॉय-सूरज नांबियार और विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर इसी साल शादी के बंधन में बंधे है। तो वहीं आलिया और रणबीर से लेकर बिपाशा-करन समेत कई सितारें माता-पिता भी बन गए है। किसी के घर बेटी तो किसी के घर पर बेटे का जन्म हुआ है। ऐसे में सेलेब्स के बीच अपने बच्चे को लेकर यूनीक नाम रखने की होड़ भी देखने को मिली है। तो आइए आपको रणबीर – आलिया से लेकर बिपाशा-करन के बच्चों के नाम के बारे में बताते है और उनके क्या मतलब है।
1- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। 6 नवंबर 2022 को इस कपल के घर एक नन्हीं परी का जन्म हुआ था। इस जोड़े ने अपनी बेटी नाम राहा रखा है, जो उनकी दादी नीतू कपूर के द्वारा दिया था। संस्कृत में एक गोत्र राहा है।स्वाहिली भाषा में इसका अर्थ जॉय है। बांग्ला भाषा में आराम और राहत है। तो वही बात अगर अरबी भाषा की करें तो अरबी भाषा में राहा का अर्थ शांति होता है। इसके अलावा राहा का अर्थ खुशी, स्वतंत्रता और आनंद भी है। लेकिन राहा का शुद्धतम रुप दिव्य पथ है।
2- बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड की गॉर्जियस अभिनेत्री बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। ये स्टार कपल 12 नवंबर 2022 को एक बेटी के माता-पिता बने है। इन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। देवी एक संस्कृत शब्द है। जिसका मतलब भगवान से है।
3- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल कहलाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सिंगर निक जोनस भी साल 2022 में सरोगेसी के जरिए एक बच्ची के माता-पिता बने थे। इन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है और मालती एक संस्कृत शब्द है। इसका अर्थ है भगवान को अर्पित करने वाले फूलों की खुशबू या चांदनी।
4- सोनम कपूर और आनंद आहूजा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इसी साल बिज़नेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। और यह कपल भी 20 अगस्त 2022 एक बेटे के माता-पिता बने थे। इन्होंने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। वायु नाम का अर्थ है पवन देवता और हवा। वायु नाम का संबंध पवनपुत्र हनुमान से भी है।
5- काजल अग्रवाल और गौतम किचलू
बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल साल 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी थी । इस कपल के घर भी 19 अप्रैल 2022 को एक बेटे का जन्म हुआ था। इन्होंने अपने बेटे का नाम नील रखा है और अंग्रेजी में नील का अर्थ क्लाउड, विक्ट्री,चैम्पियन, ऑनर और पैशनेट है।
6- हेज़ल कीच और युवराज सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हेज़ल कीच (Hazel Keech) ने भी इसी साल पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ शादी की थी। हेज़ल और युवराज के घर 25 जनवरी, 2022 को एक बेटे ने जन्म लिया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम ओरियन रखा है। ओरियन का अर्थ वो जो अपने माता-पिता के लिए ‘स्टार’ की तरह हो. लेकिन ओरियन का अर्थ ‘तारा-नक्षत्र’ होता है.