बॉलीवुड की इन 5 खूबसूरत हसीनाओं ने रचाई दूसरी शादी, एक नाम आपको भी कर देगा हैरान

बॉलीवुड (Bollywood) में शादी को तोड़ने और फिर से शादी करने का प्रचलन हैं। लेकिन, क्या आप जानते है? बॉलीवुड में अभिनेताओं के अलावा कई ऐसी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। जिन्होंने एक से अधिक बार शादी की है। दरअसल आपसी सामंजस्य की कमी के कारण बॉलीवुड (Bollywood) की कई अभिनेत्रियों की पहली शादी सफल नहीं हो पाई। यही वजह रही कि उन्होंने दूसरी शादी रचाई। इस लिस्ट में कौन-सी अभिनेत्रियां शामिल है, आइये जानते है:-
1.) किरण खेर (Kirron Kher)
किरण खेर भारतीय रंगमंच और सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 1979 में उन्होंने मुंबई के एक व्यवसायी गौतम बेरी से शादी की और इस जोड़े का एक बेटा (सिकंदर) भी है। जो अब एक अभिनेता है। इसके बाद साल 1985 में उन्होंने गौतम बेरी को तलाक दे दिया और अपने कॉलेज के साथी अनुपम खेर से शादी कर ली।
2.) योगिता बाली (Yogita Bali)
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री योगिता ने गायक किशोर कुमार से शादी की थी। हालाँकि किशोर इससे पहले दो पत्नी से तलाक ले चुके थे। और योगिता उनकी तीसरी पत्नी थी। लेकिन, किशोर की तीसरी शादी भी नहीं चला पाई और साल 1978 में योगिता ने उनसे तलाक ले लिया। जिसके बाद उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से शादी की।
3.) बिंदिया गोस्वामी (Bindiya Goswami)
बिंदिया गोस्वामी 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्होंने भारतीय फिल्म जगत को अनेक सुपरहिट फिल्में दी हैं। बिंदिया ने पहली शादी अभिनेता विनोद मेहरा के साथ की। लेकिन आपसी अनबन के कारण शादी के चार साल बाद उन्होंने विनोद को तलाक दे दिया। जिसके बाद उन्होंने साल 1985 में फिल्म डायरेक्टर जेपी दत्ता के साथ शादी करली।
4.) नीलम कोठारी (Neelam Kothari)
नीलम कोठारी 80 और 90 के दशक के मध्य की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने साल 2000 में बैंकॉक में ऋषि सेठिया से शादी रचाई। हालाँकि जल्द ही उनका तलाक हो गया और फिर उन्होंने 2011 में अभिनेता समीर सोनी से शादी कर ली। शादी के 2 साल बाद, जोड़े ने एक बेटी को गोद लिया और उसका नाम अहाना रखा।
5.) नीलिमा अजीम (Neelima Azeem)
नीलिमा अज़ीम बॉलीवुड के दिल की धड़कन अभिनेता शाहिद कपूर की जैविक मां हैं। उन्होंने 1975 में अनुभवी अभिनेता पंकज कपूर से शादी की थी। ये शादी शाहिद कपूर के जन्म के 3 साल बाद 1984 में समाप्त हुई थी। इसके बाद 1990 से 2001 तक उन्होंने अभिनेता राजेश खट्टर से शादी की थी। दंपति का एक बेटा (ईशान खट्टर) हैं। बाद में नीलिमा ने रजा अली खान से शादी की, जो 2004 से 2009 तक केवल पांच साल तक चली।