EntertainmentFeatureMovies

शाहरुख खान से लेकर कैटरीन कैफ तक, बॉलीवुड के वो 5 सितारे जिनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है

बॉलीवुड इंडस्ट्री दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट उद्योगों में से एक है जहाँ हर साल हजारों करोड़ रूपये का बिजनेस होता है। हर साल छोटी बजट से लगायत मेगाबजट तक की सैकड़ों फ़िल्में बनती हैं और रिलीज होती हैं। बॉलीवुड ने ऐसे कई बेंचमार्क सेट किये हैं जो उसे अन्य इंडस्ट्रीज से अलग बनाते हैं। यहाँ तक कि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी बॉलीवुड के सितारों ने अपनी जगह बनाई है।

Advertisement

आज हम आपको बॉलीवुड के उन 5 सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया है।

इन 5 बॉलीवुड कलाकारों के नाम है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

1. शाहरुख खान का नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में है

बॉलीवुड के किंग खान कमाई के मामले में भी किंग हैं। शाहरुख़ का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है। किंग खान के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं जो उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बताने को काफी है। वर्ष 2013 में, किंग खान का नाम 220.5 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई के साथ फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर्स की सूची में सबसे ऊपर था। उनकी लोकप्रियता की तरह ही उनके बैंक बैलेंस का ग्राफ भी ‘हाई’ है।

Advertisement

2. अमिताभ बच्चन

50 से अधिक वर्षों से फिल्म उद्योग पर राज कर रहे बॉलीवुड के महानायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने 19 अन्य लोकप्रिय गायकों के साथ हनुमान चालीसा गाकर अलग ही उपलब्धि हासिल की थी। इस उपलब्धि के माध्यम से उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

3. सोनाक्षी सिन्हा

दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जहां कई महिलाओं ने एक ही समय में अपने नाखूनों को पेंट किया था। इस बॉलीवुड दिवा ने वर्ष 2016 में नेल पेंटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता की थी जिसमें 1328 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और विश्व रिकॉर्ड बनाया।

4. कैटरीना कैफ के नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है

बॉलीवुड कि खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ युवाओं के दिलों की धड़कन हैं। उनकी खूबसूरती का जादू सिर्फ उनके फैंस के ही नहीं बल्कि उनके बैंक बैलेंस में भी दिखाई पड़ता है। वर्ष 2013 में, कैटरीना कैफ ने 63.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।

Advertisement

5. अभिषेक बच्चन

एक्टर अभिषेक बच्चन भी अपने पिता की तरह ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म दिल्ली 6 के प्रचार के लिए महज 12 घंटे में विभिन्न शहरों में अधिकतम सोशल इवेंट्स करने का रिकॉर्ड बनाया था। आपको बता दे, इससे पहले यह रिकॉर्ड हॉलीवुड के डेनियल ब्रोहल और जोर्गन वोगेल के नाम था।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button