सोनाली फोगाट के अलावा बिग बॉस में नजर आए थे ये 5 सेलेब्स, जो दुनिया को कह चुके है अलविदा

साल 2000 में विदेशी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर (Big Brothers) शुरू हुआ था। जिसके बाद साल 2006 में बी टाउन के प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस शुरू हुआ था। ये शो सालों से चला आ रहा है। इस शो में बड़े बड़े सेलेब्स, टीवी स्टार्स और आम लोगों का चेहरा देखने को मिला है।इस शो को काफी समय से सलमान खान (Salman Khan )होस्ट करते आ रहे है। बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट की मौत की खबर उनके फैंस के लिए किसी सदमें से कम नहीं है।
सोनाली बिग बॉस 14 में दिखाई दी थी। और लोगों को वे काफी पंसद आई थी। उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। महज 42 साल की उम्र में उनका निधन बेहद दुखद है। दरअसल सोनाली से पहले भी कई बिग बॉस प्रतियोगी के निधन की खबरों ने लोगों को दुख पहुंचाया है।
तो आइए आपको उन पांच पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी के बारे में बताते है।
1- सोनाली फोगाट
सोनाली फोगाट टिकटॉक स्टार होने के साथ साथ हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की नेता भी थी और भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करती थी। उन्होंने बिग बॉस 14 में 34 दिनों तक अपना जलवा बिखेरा था। इसके साथ ही उन्होंने साल 2019 में हरियाणवी फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में सोनाली और ज़ी टीवी श्रृंखला एक माँ जो लाखो के लिए बनी अम्मा में फातिमा की निभाई थी। हालांकि सोनाली का 23 अगस्त मंगलवार को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया
2- सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)के निधन को अब करीब एक साल होने को है, लेकिन उनके फैंस को इस बात पर अभी भी यकीन नहीं है। सिद्धार्थ भारतीय अभिनेता, हॉस्ट और मॉडल थे।उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था। वह रियलिटी शो बिग बॉस और फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 7 के विजेता भी रह चुके थे। उन्होंने 2014 में हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में सहायक भूमिका में अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। सिद्धार्थ का सिर्फ 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सितंबर 2021 में निधन हो गया
3- प्रत्युषा बनर्जी
कलर्स पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल बालिका वधू में आनंदी की भूमिका निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) रातोंरात स्टार बन गई थी। जिसके बाद उनकों बिग बॉस के सीजन 7 में आने का न्यौता मिला था और वह 63 दिनों तक घर में बनी रही । प्रत्युषा रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 की भी प्रतिभागी रही। इसके अलावा उन्होंने ससुराल सिमर का, हम हैं ना, कॉमेडी क्लासेज, आहट और सावधान इंडिया जैसे कार्यक्रमों में भी अहम भूमिका अदा की थी। आपको बता दे कि इस अभिनेत्री ने महज 24 साल की उम्र में साल 2016 में सुसाइड कर लिया था।
4- जेड गुडी
विदेशी अभिनेत्री जेड गुडी ब्रिटेन के रियलिटी शो बिग ब्रदर में भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ हुई तकरार को लेकर चर्चा में आई थी। बिग ब्रदर सीजन 5 में सफलता मिलने के बाद इस विदेशी अभिनेत्री को बिग बॉस सीजन 2 में आने का अवसर मिला था। हालांकि वह केवल पांच दिनों बाद ही शो छोड़कर चली गया थी। दरअसल शो के दौरान उनको सर्वाइकल कैंसर का पता चला था। और महज 27 साल की कम उम्र में साल 2009 में उनका कैंसर से निधन हो गया था।
5- स्वामी ओम
रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चाओं में आए स्वामी ओम का साल 2021 में 63 साल की उम्र में ही निधन हो गया था । स्वामी ओम बिग बॉस इतिहास के सबसे विवादित प्रतियोगियों में से एक थे। बिग बॉस में आने के बाद उनकी एक अलग पहचान बन गई थी। स्वामी ओम को एस सदाचारी साईंबाबा जी, विनोद आनंद झा के नाम से भी जाना जाता था।