EntertainmentFeature

अजय देवगन से लेकर तब्बू तक , जानिए फिल्म दृश्यम 2 के लिए इन 8 सेलेब्स ने कितनी फीस ली है

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम’ के सीक्वेंस ‘दृश्यम 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक है। यह 2021 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन, अक्षय खन्ना, मृणाल जाधव, इशिता दत्ता समेत रजत कपूर मुख्य भूमिका में है। तो आइए आपको फिल्म दृश्यम 2 के लिए इन 8 सेलेब्स की फीस के बारे में बताते है।

Advertisement

1- अजय देवगन (Ajay Devgn)

फिल्म ‘दृश्यम 2’ अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर की भूमिका निभा रहे है, जो अपनी बड़ी बेटी के हाथों हुए खून से अपनी फैमिली को बचाता है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 30 करोड़ रूपए चार्ज किए है।

2- तब्बू (Tabu)

दृश्यम फिल्म में तब्बू आईजी मीरा देशमुख का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। दृश्यम 2 में मीरा देशमुख अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगी। फिल्म के पोस्टर पर उनका लुक बिल्कुल सिंपल नजर आ रहा है। वह वर्दी के बजाय सामान्य कपड़ों में दिख रही हैं। तब्बू ने इसके लिए 3.5 करोड़ रूपए चार्ज किए है।

Advertisement

3- श्रिया सरन (Shriya Saran)

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री श्रिया ने दृश्यम 2 में विजय सलगांवकर की पत्नी नंदिनी सलगांवकर की भूमिका निभाई है और इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये फ़ीस चार्ज की है।

4- अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna)

दृश्यम फिल्म के सीक्वेल में अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna ) भी दिखने वाले है। लेकिन अभी तक उनकी भूमिका का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन पोस्टर में अक्षय कांच की टेबल पर रखे शतरंज के मोहरों के साथ नजर आ रहे है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 2.5 करोड़ रूपए चार्ज किए है।

5- इशिता दत्ता (Ishita Dutta)

एक बार फिर से इशिता दत्ता (Ishita Dutta) फिल्म में विजय और नंदिनी की बड़ी बेटी अंजु सालगांवकर की भूमिका निभा रही है। दृश्यम 2 फिल्म की पूरी कहानी इशिता के इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसके लिए इन्होंने 1.2 करोड़ रूपए लिए है।

Advertisement

6- रजत कपूर (Rajat Kapoor)

इस फिल्म में रजत कपूर (Rajat Kapoor) तब्बू के पति महेश देशमुख के किरदार में दिखाई देंगे। तब्बू के पति के रूप में अभिनेता रजत कपूर का काम बेहद ही सराहनीय है। इस फिल्म के लिए उन्होंने एक करोड़ रूपए फीस चार्ज की है।

7- मृणाल जाधव (Mrunal Jadhav)

अभिनेत्री मृणाल जाधव ने फिल्म में विजय और नंदिनी की छोटी बेटी अनु सालगांवकर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 50 लाख रूपए फीस चार्ज की है।

8- राजीव कुमार अनेजा (Rajiv Kumar Aneja)

फिल्म दृश्यम 2 में राजीव कुमार अनेजा ने तहसीलदार की भूमिका निभाई है। आपको बता दे, कि जिसके लिए उन्हें 20 लाख रूपए फीस भुगतान किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button