जूता चुराई रस्म में दुल्हन की तरफ से हुई 11.5 करोड़ की मांग, रणबीर कपूर ने मात्र इतनी राशि में बना ली बात

इस साल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी भारत की सबसे बड़ी शादियों में से एक है। पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल को मुंबई में शादी कर ली।
शादी समारोह में सिर्फ दोनों पक्षों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। यहाँ तक कि कुछ हफ्ते पहले तक इस शादी के बारे में किसी को खबर भी नहीं थी। लेकिन आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट ने मीडिया के सामने इस बात की आधिकारिक घोषणा की थी।
हालांकि शादी होने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कुछ फोटो शेयर की है, जो फैंस को काफी अधिक पसंद आ रही है। इसी बीच अंदर की कुछ खबरें भी धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रहीं हैं।
जूता छुपाई के लिए रणबीर कपूर से ₹11.5 करोड़ की हुई मांग
शादी समारोह में मौजूद सूत्रों के अनुसार यह खुलासा हुआ है कि जूता छुपाई समारोह में आलिया भट्ट की बहन और सहेलियों ने 11.5 करोड रुपए मांगे थे। लेकिन रणबीर कपूर ने उन्हें मात्र ₹1 लाख देकर ही मना लिया।
आपको बता दें कि जूता छुपाई एक ऐसी रस्म होती है, जिसमें दुल्हन पक्ष की ओर से या खासतौर से दुल्हन की बहनों द्वारा दूल्हे के जूतों को छुपा दिया जाता है। इसके बाद दूल्हे को पैसे देकर ही वापस अपने जूते मिलते हैं।
शादी से पहले रणबीर–आलिया ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर चुके हैं पूरी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी से पहले अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
इतना ही नहीं रणबीर कपूर शमशेरा की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसमें संजय दत्त और वाणी कपूर भी काम कर रहे हैं। संजू की सफलता के बाद रणबीर की ब्रह्मास्त्र और शमशेरा दोनों के ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
दूसरी ओर, आलिया भट्ट वर्तमान समय में रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर काम कर रही हैं। दोनों की आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।