EntertainmentFeature

बॉलीवुड के वो कलाकार जिनके माता पिता नहीं चाहते थे कि वो इस फील्ड में अपना करियर बनाये

जीवन में हमेशा प्लानिंग के अनुसार नहीं चलता। आप अपने करियर में बनना कुछ और चाहते हैं लेकिन बन कुछ और जाते हैं। इसी तरह कुछ बॉलीवुड सेलेब्स अभिनेता और अभिनेत्री बनने के इरादे से पैदा नहीं हुआ था।

Advertisement

उनके माता-पिता कुछ और चाहते थे लेकिन उन्होंने लड़ते हुए अभिनय करना ही चुना। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों के बार में बताने जा रहे है जिनके माँ-पिता चाहते थे कि वो अभिनय की दुनिया में अपना करियर ना बनाये।

1. नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने इस लिस्ट में टॉप पर अपना कब्जा जमाया हैं। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ बॉलीवुड में प्रवेश किया। नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके मुंबई जाने के बाद, उनके पिता ने उन्हें गृहनगर वापस बुलाने के लिए फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी। उनके माता-पिता चाहते थे कि वो आईएएस बने।

Advertisement

2. आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान के माता-पिता भी नहीं चाहते थे कि वह एक अभिनेता के रूप में अपना करियर बनाएं। उनके माता-पिता सिनेमा की पृष्ठभूमि के थे लेकिन वे चाहते थे कि आमिर एक इंजीनियर के रूप में अपना करियर बनाए। हालांकि आमिर अभिनेता बनना चाहते थे। आमिर ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनके माता-पिता को लगा कि वह ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगे। हालांकि आज वो बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शामिल है।

3. इरफान खान

बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने अपने माता-पिता के विरोध के बावजूद, अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाया। उनके माता-पिता चाहते थे की वो परिवार का बिजनेस संभालेंगे। इरफान ने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए झूठ का सहारा भी लेना पड़ा।

4. पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड में किसी जान-पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए पंकज त्रिपाठी को अपने माता-पिता का विरोध सहना पड़ा। पहले तो वह अभिनय की दुनिया में बिल्कुल भी काम नहीं करना चाहते थे। जब वह 22 साल के थे, तब उन्हें अपने अंदर के कलाकार के बारे में पता चला। उनके पिता को उम्मीद थी कि वह उस समय तक डॉक्टर बनेंगे। चूंकि वह बिहार के एक छोटे से शहर से आते थे, इसलिए उन्हें केवल दो पेशे पता थे या तो वो डॉक्टर बने या इंजीनियर बने।

Advertisement

5. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। ऐसे में उनके माता-पिता चाहते थे कि वो स्पोर्ट्स में करियर बनाये। उन्होंने 16 साल की उम्र तक बैडमिंटन भी खेला। भले ही वह अपने पिता की खुशी के लिए बैडमिंटन खेलती थी, लेकिन अभिनय उनका दूसरा प्यार था। इसी वजह से उन्होंने बैडमिंटन खेलना छोड़ दिया और अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाया। गिनती दुनिया की सबसे सफल अभिनेत्रियों में की जाती हैं।

6. कंगना रनौत

कंगना रनौत को अभिनय में अपना करियर बनाने के अपने माता-पिता का काफी विरोध सहना पड़ा हैं। उनके पिता की इच्छा थी कि वह एक प्रसिद्ध भारतीय डॉक्टर बने। कंगना जब 15 साल की थी, तब उनके पिता पिता के साथ झगड़ा हुआ था और वह घर से भाग गई थी। इसके बाद मुंबई आकर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने में जुट गयी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button