अथिया शेट्टी ने खरीदी ऑडी क्यू7 एसयूवी, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने हाल ही में नई ऑडी क्यू7 लक्जरी एसयूवी अपने गैरेज में शामिल की है।ऑडी क्यू7 एसयूवी का 2022 मॉडल हाल ही में इंडिया में लॉन्च किया गया है। आथिया शेट्टी ने ऑडी क्यू7 55 टीएफएसआई क्यू टेक मॉडल खरीदा है। उनकी इस कार का रंग नवरा ब्लू है जोकि बेहद सुंदर दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि, अथिया शेट्टी ने इस ब्रांड न्यू कार ऑडी क्यू7 एसयूवी के लिए बड़ी कीमत चुकाई है। इस काल का एक्स शो रूम प्राइस 79.99 लाख रुपये है। बता दें कि, यह कार इस साल की शुरुआत में लॉन्च की गई थी। जिसके बाद अथिया ने इस बुक कर लिया था। और, अब वह इस बेहतरीन कार की मालकिन बन गईं हैं।
ऑडी क्यू7 देश में सेलिब्रिटीज के बीच सबसे लोकप्रिय लक्ज़री एसयूवी में से एक है। यही कारण है कि, कई प्लेयर्स और एक्टर्स इस लक्ज़री एसयूवी के पिछले मॉडल के मालिक हैं। हालांकि, एसयूवी अब डीजल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं है।
यह 3.0 लीटर V6 TFSI पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो 335 bhp और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। और, क्वाट्रो एडब्ल्यूडी सिस्टम एसयूवी के साथ एक बेहतरीन फीचर के रूप में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सितारों से जुड़ी ऐसी जानकारी जो आपको हैरान कर देगी
ऑडी मुंबई वेस्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई फोटो में देखा जा सकता है कि अथिया कार-की के साथ पोज दे रहीं हैं। बताया जा रहा है कि, आथिया के पास पहले ही कई कारों का कलेक्शन है। जिसमें, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और फोर्ड ईकोस्पोर्ट शामिल है।
उल्लेखनीय है कि, देश की कई सेलिब्रिटीज के पास पहले ही ऑडी क्यू7 मॉडल है। जिसमें, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, कृति सेनन और सोनम कपूर का शामिल है। यही नहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गैरेज में भी ऑडी क्यू7 एसयूवी है।