EntertainmentMovies

बॉलीवुड सितारों से जुड़ी ऐसी जानकारी जो आपको हैरान कर देगी

अगर आप एक भारतीय हैं, तो यह कहने की जरूरत नहीं है कि बॉलीवुड का आपके जीवन पर कितना बड़ा प्रभाव पड़ा है। फैशन से लेकर रोल मॉडल के विचार तक हमारे मन मस्तिष्क में समाए हुए हैं। आज लगभग हर व्यक्ति का जीवन किसी न किसी न किसी बॉलीवुड अभिनेता से प्रभावित दिखाई देता है।

Advertisement

आज हम बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों और उनसे जुड़े कुछ खास फैक्ट पर नज़र डालेंगे जिन्हें जानकर आप हैरान हो सकते हैं।

1. अमिताभ बच्चन:

“बिग बी” के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके जीवन में शोले फ़िल्म के रिलीज़ होने के दौरान एक चौका देने वाली घटना घटी। बॉक्स ऑफिस में इतिहास रचने और धूम मचा देने वाली इस फ़िल्म को जब पहली बार रिलीज़ किया गया। तब, शुक्रवार और शनिवार को अपनी भारी लागत के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाई। जिसका एक मात्र कारण यह था कि फ़िल्म के अंत में फिल्माए गए सीन में अमिताभ बच्चन की मौत हो जाती है, जिससे दर्शकों को निराश हासिल हुई थी।

Advertisement

इसे लेकर निर्देशक, रमेश सिप्पी ने एक नए अंत लिखने की जिम्मेदारी सलीम और जावेद की जोड़ी को दी। और कहा कि, एक नए अंत के साथ फ़िल्म की दोबारा शूटिंग की जाएगी। लेकिनज़ जावेद ने कुछ दिन रुककर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार करने को कहा और फिर क्या था। बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म ने कमाल कर दिया। शोले इतनी हिट हुई कि उसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

2. आलिया भट्ट:

महज़ 19 साल की उम्र में अपनी पहली हिट फ़िल्म दे चुकी आलिया भट्ट फ़िल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं। फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए आलिया ने 3 हफ़्तों में 18 किलो वजन कम किया था।

हाल ही में पता चला है कि, आलिया को महिलाओं से ज्यादा मेल परफ्यूम पसंद हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि कभी-कभी पुरुष इत्र हमारे लिए उपलब्ध चीज़ों की तुलना में अधिक कस्तूरी होते हैं। लैंगिक रूढ़िवादिता के ख़िलाफ़ आलिया की ये पहल वास्तव में क़ाबिल-ए-तारीफ़ है।

Advertisement

3. आमिर खान:

बचपन मे कन्हैयालाल के नाम से पहचाने जाने वाले आमिर खान का जीवन भी कुछ कम संघर्षों से नहीं गुजरा है। फ़िल्मी जगत के चुनिंदा फिल्मों में काम करने वाले आमिर ख़ान के बारे एक बात आपको शायद ही पता होगी कि, आमिर जब किसी फिल्म में एक्टिंग करते है तो पैसा नहीं लेते बल्कि फिल्म के मुनाफे में हिस्सा ही अपना हिंसा लेते हैं।

इतना ही नहीं आमिर खान समाज मे व्याप्त कुरीतियों के ख़िलाफ़ समय समय पर आवाज़ उठाते रहे हैं, उनके द्वारा होस्ट किया गया शो ‘सत्यमेव जयते’ ने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा है। उनकी निर्देशन की फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरुस्कार भी मिल चुका है।

4. प्रियंका चोपड़ा जोनस:

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अलग अंदाज़ के कारण हमेशा सुर्खियाँ बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस के मिस इंडिया के सफर से प्रसिद्ध नायिका बनने तक के सफर का किस्सा अलग ही है।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा की माँ बताती हैं कि, पीसी बचपन से ही होशियार बच्ची थीं और उनकी नानी का उन पर काफी प्रभाव है। प्रियंका जब 17 साल की थीं तो उनके भाई सिद्धार्थ की जिद पर उनकी मां ने प्रियंका के घर पर पड़े कुछ फोटोज मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए भेज दिए थे, इसके बाद सब कुछ बदलता गया। प्रियंका बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग का कमाल दिखती रही हैं।

5. अक्षय कुमार:

अपने प्रशंसकों के बीच खिलाड़ी कुमार के नाम से पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार अपने जीवंत अभिनय के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही साथ ये खतरनाक स्टंट करने के लिए भी जाने जाते हैं।

अक्षय कुमार के बारे में एक किस्सा प्रचलित है, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान अक्षय ने अंडरटेकर नामक पहलवान को उठा लिया था, जिससे उन्हें कमर में दर्द की लंबे समय तक शिकायत रही। अपने इसी स्वभाव के कारण अक्षय ने ‘खतरों के खिलाड़ी : फियर फैक्टर’ नामक टीवी शो से जुड़ना पसंद किया और इसको होस्ट किया।

Advertisement

कंगना रनौत:

अपने बेहतरीन अभिनय के अलावा बेबाक अंदाज के कारण हमेशा विवादों में रही कंगना अपने किसी न किसी इंटरव्यू के दौरान कुछ न कुछ ऐसा बोल ही देती हैं जिससे वो चर्चाओं में आ जाती हैं।

कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, जब तक उन्होंने विवेकानंद को नहीं पढ़ा, वे कभी भी नियमित शावर की प्रशंसक नहीं थीं। वो काफी आलसी है। उनके इस आलस की वजह से उन्हें नहाना बिल्कुल पंसद नही है। उन्होंने बताया कि जब वो स्ट्रग्ल कर रही थीं। तो उनके दिमाग में काफी परेशानियां होती थी। जिसकी वजह से वो काफी आलसी हो गई थी और उनका कुछ भी करने का मन नहीं करता था। इसके बाद उन्होंने किताबें पढ़ना शुरू किया।

शाहरुख खान:

किंग खान के नाम से प्रसिद्ध शाहरुख ख़ान के बारे में एक बात आपको नहीं पता होगी शाहरुख दुबई के किसी भी 5 स्टार या 7 स्टार होटल में फ्री में रह और खा सकते हैं। शाहरुख खान को दुबई का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। उसको चुना गया ताकि दुबई के टूरिज्म में बढोत्तरी आए और ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आकर्षित हो।

Advertisement

एक और उनसे जुड़ा तथ्य है कि, वर्षों से एक फैन लगातार शाहरुख को बर्थडे गिफ्ट खरीद रहा है। खबरों के मुताबिक लूनर रिपब्लिक सोसाइटी की ओर से उनका फैन उन्हें चांद पर लैंड गिफ्ट कर रहा है। जो सचमुच एक चौकाने वाली बात है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button