EntertainmentFeature

ऋतिक रोशन से लेकर मलाइका अरोड़ा तक तलाक के बाद दोबारा प्यार में पड़े 6 बॉलीवुड स्टार्स

रिश्ते बनने-बिगड़ने की खबरें बॉलीवुड के गलियारों से आनी आम हैं। कई स्टार्स अपनी शादियों से नाखुश होकर तलाक ले लेते हैं। और कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो तलाक के बाद फिर से प्रेम में पड़ जाते हैं। आज हम जानेंगे ऐसे ही स्टार्स के बारे में जिन्होंने कहा कि प्यार एक बार ही नहीं होता है, उसके बाद भी होता है।

Advertisement

1.) सैफ अली खान:

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान ने 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों इस रिश्ते में 13 साल तक रहे। आखिर 2004 में दोनों ने इसे खत्म करने का निर्णय लिया। तलाक के बाद सैफ 8 साल तक सिंगल रहे। धीरे धीरे वे फिर से प्रेम में पड़े और 2012 में उन्होंने कपूर खानदान की अभिनेत्री करीना कपूर से शादी कर ली।

2.) मलाइका अरोड़ा:

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। लगभग दो दशकों तक चली शादी को उन्होंने 2017 में अलविदा कह दिया। तलाक के बाद अपना नया प्यार उन्हें अर्जुन कपूर में मिला और तब से वे दोनों साथ हैं। अर्जुन उम्र में मलाइका से 12 साल छोटे हैं। लेकिन वो कहा जाता है ना – ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन।

Advertisement

3.) फरहान अख़्तर:

गायक, निर्देशक और अभिनेता फरहान अख़्तर ने 2000 में अधुना भभानी से शादी की थी। दोनों का रिश्ता डेढ़ दशक से कुछ अधिक चला और 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। फरहान उसके बाद टीवी एंकर शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में आए और लगभग 5 साल चले रिलेशनशिप के बाद फरवरी 2022 में दोनों ने शादी कर ली।

4.) अर्जुन रामपाल:

अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से वर्ष 1998 में शादी की थी। लगभग दो दशक तक चली दोनों की शादी के बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद इस समय अर्जुन अफ्रीकी मूल की गैब्रिएला देमित्रियाद के साथ रिश्ते में हैं। दोनों अक्सर सार्वजनिक रूप से नजर आते रहते हैं और सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।

5.) ऋतिक रोशन:

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक का उनकी पहली पत्नी सुजैन के साथ 14 साल चली शादी का अंत 2014 में हो गया था। उसके बाद से ऑफिशियली ऋतिक सिंगल ही हैं लेकिन कुछ दिनों पहले वे अभिनेत्री और सिंगर सबा आजाद के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन दोनों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था और लोगों को लगने लगा था कि वे दोनों डेट कर रहे हैं।

Advertisement

6.) सुजैन खान:

सुजैन और ऋतिक शादी के बंधन में 2000 में बंधे थे। दोनों का रिश्ता लगभग 14 साल चला और 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन अभिनेता अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते में हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इन दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जाता है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button