EntertainmentFeature

एक गलती की वजह से बर्बाद हुआ इन 9 मशहूर बॉलीवुड सितारों का करियर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार है जिन्होंने बहुत ही कम समय में प्रसिद्धी हासिल कर ली थी। वहीं दूसरी ओर कुछ सितारे ऐसे भी है, जो अपनी एक गलती की वजह से ज्यादा लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक नहीं पाए। आज हम आपको ऐसे सितारों के बारें में बताते है जिनकी एक गलती की वजह से उन सितारों का करियर बेहद ही कम समय में बर्बाद हो गया। जिनमें कुछ ऐसे सितारों के नाम भी शामिल है, जिनकी बुरी आदतें ले डूबी। तो वहीं कुछ सितारों के झगड़ा होने के चलते उन्हें अपने करियर को खत्म करना पड़ा।

Advertisement

1- परवीन बॉबी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में एक परवीन बॉबी थी। वह अपने ग्लैमर्स अभिनय स्टाइल के लिए पहचानी जाती थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। एक वक्त में ये बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हुआ करती थी। लेकिन इनको केवल एक ही बुरी आदत थी, जिसके चलते उनका करियर खत्म हो गया था। दरअसल उनको ड्रग्स की लत गई थी। जिसके चलते उनका करियर तबाह हो गया था।

2- विवेक ओबरॉय

विवके ओबरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साथ ही विवेक साथिया जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक वक्त के बाद फिल्मों में इनको काम नहीं मिला था, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में इन्होंने सलमान खान के खिलाफ कॉन्फ्रेंस बुलाकर बुलाई थी और वहीं उनकी बहुत बड़ी गलती थी। जिसके चलते इनका करियर बिल्कुल बर्बाद हो गया था और फिल्म इंडस्ट्री से इनको बॉयकॉट कर दिया गया था।

Advertisement

3- आफताब

बॉलीवुड अभिनेता आफताब ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन फिर बाद में आफताब को नशे के आदी हो गए थे,जिसकी वजह से इनको फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। एक बार इनको पुणे में ड्रग्स लेते हुए पकड़े गए थे और इसी के बाद इनका करियर तबाह हो गया था।

4- मनीषा कोइराला

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) को नशे की लत लग गई थी। वह शराब और ड्रग्स की आदी हो गई थी। उनकी ये आदत दिनों-दिन बढ़ती चली गई। जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उनको काम मिलना बंद हो गया था, हालांकि अपनी नशे की लत से पहले इन्होंने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन फिर बाद में मनीषा नशे की वजह से अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाई और इनका करियर जल्द ही खत्म हो गया।

5- फरदीन खान

फरदीन खान बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता फिरोज खान के बेटे है। उनको भी ड्रग्स की लत के लग गई थी। जिसकी वजह से ही इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। हालांकि फरदीन ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने की काफी कोशिशें भी की थी। लेकिन इनको पहले की तरह लोगों से प्यार नहीं मिल पाया।

Advertisement

6- मंदाकिनी

फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई से रातोंरात स्टार बनी मंदाकिनी (Mandakini) का असली नाम यासमीन जोसेफ है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में की थी। उन्होंने दो फिल्मों ‘आर पार’ और ‘राम तेरी गंगा मैली’ में अभिनय किया था। तब से मंदाकिनी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई थी। लेकिन लोगों को जब उनके अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ रिश्तों के बारे में पता चला तभी से इनकों फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। और इनका करियर तबाह हो गया।

7- शाइनी आहूजा

रोशन आहूजा को शाइनी आहूजा के नाम से पहचाना जाता था। शाइनी आहूजा पर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था। शाइनी पर यह आरोप उनकी कामवाली ने ही लगाया था। इसके बाद इनका करियर तबाह हो गया और किसी ने शाइनी को काम नहीं दिया था।

8- विनोद खन्ना

विनोद खन्ना, फिल्म इंडस्ट्री के वे सितारे है जिनको किसी पहचान की कोई जरुरत नहीं है। एक समय ऐसा था, कि अभिनेता बॉलीवुड पर राज करते थे। इनका अभिनय ने सभी को पीछे छोड़ रखा था। लेकिन विनोद खन्ना जब से फिल्मी दुनिया को छोड़कर ओशो को दुनिया में गए है इन्होंने तब से अपने फिल्मी करियर को खत्म कर लिया है।

Advertisement

9- अमीषा पटेल

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कां किया था। लेकिन अमीषा अपने पर्सनल झगड़ों की वजह से फिल्मी दुनिया से बाहर हो गई थी। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में जब वह वापस आई तब तक बहुत ही देर हो चुकी थी। इसी कारण इनका फिल्मी करियर तबाह हो गया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button