EntertainmentFeatureMovies

बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव की 5 बेस्ट फिल्में, जिन्हें देखकर आप भी बन जाएंगे फेन

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) ने कम समय में उच्च दर्जे वाली फिल्मों में अभिनय करके खुद को आधुनिक पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक के रूप में स्थापित किया है। राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में अपनी पहली फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘शाहिद’ के लिए अपार प्रसिद्धि और प्रशंसा प्राप्त की। आज इस आर्टिकल में हम आपको राजकुमार राव के करियर की पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे:-

Advertisement

1.) बधाई दो (Badhaai Do)

साल 2022 में आयी फिल्म ‘बधाई दो’ हर्षवर्धन कुलकर्णी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ भूमि पेडनेकर और चुम दारंग ने काम किया था। यह फिल्म दो लोगों के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपनी सुविधा के लिए शादी करने का फैसला करते हैं। लेकिन, इनकी ज़िन्दगी खराब हो जाती है। जब इनकी ज़िन्दगी में इनका अतीत वापस आता है।

2.) स्त्री (Stree)

हॉरर-कॉमेडी पर आधारित 2018 की यह फिल्म सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म एक छोटे शहर के इर्द गिर्द घूमती हैं। जहां एक महिला भूत रात में पुरुषों का अपहरण कर लेती है। इस फिल्म की कहानी बेहद ही रोमांचक है। जिसमें राजकुमार राव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अभिनेता के किरदार को फैंस द्वारा बेहद पसंद किया गया है।

Advertisement

3.) बरैली की बर्फी (Bareilly Ki Barfi)

राजकुमार राव ने कॉमेडी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है और बरेली की बर्फी इसका बेहतरीन उदाहरण है। फिल्म एक लापरवाह लड़की की कहानी है। जो शादी नहीं करना चाहती है। हालाँकि, सब कुछ बदल जाता है। जब वह दो पुरुषों से मिलती है, जो जीवन के प्रति उसके दृष्टिकोण को बदल देते हैं। फिल्म में राजकुमार राव के काम को काफी पसंद किया गया था। यह उनके करियर की हिट फिल्मों में से एक हैं।

4.) हिट: दा फर्स्ट केस (HIT: The First Case)

शैलेश कोलानु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा ने भी काम किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने विक्रम नाम के पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। दरअसल, प्रीती नाम की एक लड़की रहस्यमय तरीके से हैदराबाद में गायब हो जाती है और विक्रम को किसी भी कीमत पर मामले को सुलझाना होता है।

5.) हम दो हमारे दो (Hum Do Hamare Do)

यह फिल्म राजकुमार राव के करियर की मशहूर फिल्मों में से एक हैं। जिसमें उन्होंने ध्रुव नाम के अनाथ बच्चे के किरदार को निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता के साथ कृति सेनन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपको बता दें फिल्म में राजकुमार के किरदार को दर्शको ने खूब पसंद किया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button