EntertainmentMovies

बॉलीवुड की ऐसे 5 एक्ट्रेस जिन्होंने मुफ्त में काम किया

बॉलीवुड हमेशा से दो शब्दों का पर्याय रहा है पहला स्टारडम और दूसरा है पैसा। यह बताने वाला विषय नही है कि, फ़िल्म में एक्टिंग करने वालों को बहुत अधिक पैसा प्राप्त होता है। यहां तक कि छोटे-छोटे रोल्स और विज्ञापनों से भी तमाम एक्टर्स, एक्ट्रेस अच्छी कमाई करते हैं।

Advertisement

ऐसा बहुत कम देखा गया है कि कोई बड़ा अभिनेता या अभिनेत्री बिना पैसे के किसी फ़िल्म में काम करें। लेकिन, आज हम उन अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बड़ी फिल्मों में बिना किसी शुल्क के कार्य किया है।

1. करीना कपूर-

क्या आपको मशहूर डांस नम्बर मरजानी याद है? यदि आपको यह याद नही है तो यह आपको देखना चाहिए। बहरहाल, एक बार्बर की कहानी बताने वाली शाहरुख खान अभिनीत इस मूवी में मरजानी डांस नम्बर देखने को मिलता है। चार मिनट से अधिक के इस डांस नम्बर में कई गेस्ट एक्ट्रेस थीं।

Advertisement

लेकिन, ऐसा कहा जाता है कि इस डांस नम्बर करने के लिए बेबो ने कोई फीस नही ली थी। क्योंकि, उन्होंने इस डांस नम्बर को अपने दोस्त शाहरुख खान के कहने पर किया था। और वह, शाहरुख के लिए इस डांस नम्बर को करने के लिए तैयार हुईं थीं। इसलिए उन्होंने इसके लिए एक भी पैसा नही लिया था।

2. कैटरीना कैफ-

फ़िल्म निर्माता और धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर सही लोगों से दोस्ती करने के लिए जाने जाते हैं और कैटरीना ने उनके लिए जो किया वह इस बात को सही साबित करता है। साल 2011 में आयी मूवी अग्निपथ का नाम लोगों की जुबान पर तब आ गया था। जब उन्हें, चिकनी चमेली डांस नम्बर के बारे में पता चला था। इस डांस नम्बर के सामने आते ही यह हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था।

इस गाने के बारे में लोगों को बाद में यह पता चला था कि इस गाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग करने वाली कैटरीना कैफ ने करण जौहर से कोई भी फीस नही ली थी। कैटरीना ने इस गाने में डांस करने का फैसला अपने दोस्त करण जौहर के बार-बार कहने के बाद किया था। और उन्होंने, दोस्त होने के नाते इस डांस नम्बर के लिए कोई भी पैसा नही लिया था।

Advertisement

3. दीपिका पादुकोण-

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ओम शांति ओम बड़े पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी। साल 2007 में आयी इस मूवी ने उस दौर में 200 करोड़ से अधिक का व्यापार किया था। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था।

हालांकि, बहुत कम लोग जानते होंगे। लेकिन, ऐसा कहा जाता है कि दीपिका भले ही इस फ़िल्म में लीड एक्ट्रेस थीं लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई भी शुल्क नही लिया था। दीपिका का मानना था कि चाहे यह फ़िल्म बड़ी हिट ही क्यों न साबित हो वह इसके लिए कोई फीस नही लेंगी। क्योंकि, उन्हें विश्वास था कि शाहरुख के साथ कास्ट किया जाना उनके द्वारा मांगे जाने वाले किसी भी बड़ी कीमत से कहीं अधिक होगा।

4. रानी मुखर्जी-

रानी लंबे समय से करण जौहर की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। यहां तक कि करण जौहर निर्देशित कई मूवी में भी रानी मुखर्जी ने काम किया है। साल 2001 में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे स्टारों से भरी हुई मूवी कभी खुशी कभी गम बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी।

Advertisement

इस मूवी में रानी मुखर्जी गेस्ट के रूप में दिखाई देतीं हैं। चूंकि, यह रोल बड़ा नही था और करण जौहर रानी मुखर्जी के अच्छे दोस्त थे। इसलिए शानदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने इस मूवी में अतिथि की भूमिका में नजर आने के लिए कोई भी फीस नही थी है।

5. प्रियंका चोपड़ा-

प्रियंका चोपड़ा जोनस, अब विश्वस्तरीय ऑइकन बन चुकी हैं। लेकिन वह अब भी अपनी जड़ें नहीं भूलीं हैं। प्रियंका ने कई बार साबित किया है कि जीवन में सिर्फ धन की महत्वपूर्ण नही होता। बल्कि संबंध महत्वपूर्ण होते हैं।

साल 2009 में आयी फ़िल्म बिल्लू में (जिसका ऊपर भी जिक्र किया गया है) करीना कपूर के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी काम किया था। लेकिन शाहरुख खान अभिनीत इस फ़िल्म में करीना की तरह ही प्रियंका ने भी फीस लेने से इंकार कर दिया था।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button