EntertainmentFeature

ब्रह्मास्त्र से लेकर रॉकेट्री तक, वो 7 फिल्में जिनमें शाहरुख खान ने किया कैमियो और दर्शकों को बनाया अपना दीवाना

बॉलीवुड की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। वहीं इस फिल्म में किंग खान शाहरुख कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे जिस वजह से वो चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में उन्होंने मोहन भार्गव का किरदार निभाया था।

Advertisement

किंग खान इससे पहले भी कई फिल्मों में कैमियो करते हुए दिखाई दे चुके हैं। तो आज हम आपको उन 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिसमें किंग खान ने कैमियो किया और दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया।

1. लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में वो शाहरुख की भूमिका में ही दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वो छोटे लाल सिंह चड्ढा के साथ हाथ खोलकर अपना आईकॉनिक पोज देते हुए नजर आये थे। इस फिल्म में दर्शकों ने किंग खान के कैमियो को तो पसंद किया था लेकिन फिल्म पसंद नहीं आयी थी। इसी वजह से लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिर पड़ी थी।

Advertisement

2. रॉकेट्री

आर. माधवन की यह फिल्म मशहूर वैज्ञानिक नांबी नारायणन के ऊपर बनी हुई है। इसमें शाहरुख खान आर. माधवन जो नांबी नारायणन की भूमिका में है उनका इंटरव्यू ले रहे है। इस इंटरव्यू की मदद से ही ज्ञानिक नांबी नारायणन की कहानी लोगों तक पहुंचने में सफल हो पाती हैं। इस फिल्म ने दर्शकों को अपना भरपूर प्यार दिया था।

3. ऐ दिल है मुश्किल

रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरुख ने ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स-हसबैंड की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने जो किरदार निभाया था उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म 2016 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार थी।

4. लक बाय चांस

2009 में बड़े परदे पर रिलीज हुई फिल्म लक बाय चांस में फरहान खान, कोंकणा सेन शर्मा, ऋषि कपूर, जूही चावला, डिंपल कपाड़िया और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। वहीं शाहरुख इस फिल्म में अपने ही रोल को निभाते हुए नजर आये थे। इस फिल्म में वो फरहान को जीवन की एक महत्वपूर्ण सलाह देते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

5. भूतनाथ रिटर्न्स

2014 में रिलीज हुई फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में किंग खान ने एक छोटा सा कैमियो किया था जिसे उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से बड़े परदे पर निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

6. काल

काल फिल्म 2005 को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, जॉन अब्राहम, विवेक ओबेरॉय, ईशा देओल और लारा दत्ता मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म में शाहरुख ‘इस काल काल में हम तुम करे धमाल’ गाना में दिखाई दिए थे। यह गाना बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था। हालांकि फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पायी जैसा उससे उम्मीद की गयी थी।

7. हे बेबी

2007 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, फरदीन खान, रितेश देशमुख, विद्या बालन, बोमन ईरानी और जुयाना सांघवी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। वहीं किंग खान फिल्म के एक गाने मस्त कलंदर में दिखाई दिए थे। उनके आने से फिल्म में जान आ जाती हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button