EntertainmentFeature

6 बॉलीवुड सेलेब्स, जिन्होंने अपने रोल की अच्छे से निभाने के लिए झोंक दी जान

बॉलीवुड अभिनेत्री अपनी हर फिल्म के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत करते है। वह अपनी भूमिका को परफेक्ट बनाने के लिए जी-जान से मेहनत करते है और उनकी वह मेहनत भी बड़े पर्दे पर बखूबी दिखाई देती है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर दर्शक खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाते है। तो आइए आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताते है जिन्होंने अपने रोल के लिए शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन करके सबको हैरान कर दिया है।

Advertisement

1- रणदीप हुड्डा

हरियाणा के जाट परिवार के ताल्लुक रखने वाले रणदीप हुड्डा ने फिल्म सरबजीत ने अपनी भूमिका निभाने के लिए अपना काफी वजन कम किया था। वह खाना कम खाने लगे थे। इस भूमिका के लिए उन्होंने अपना करीब तीस किलो वजन कम किया था। वह अकेले रहने लगे थे। अपनी इमोशनल जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, कि इसने मुझे भावनात्मक रूप से बहुत दिया। इस बारे में मुझे बहुत कुछ सिखाया गया है। कि उसने चीजों से कैसे वंचित महसूस किया होगा।

2- जान्हवी कपूर 

फिल्म मिली के लिए अभिनेत्री जान्हवी कपूर बेहद ही ठंड़ी कंडीशन में शूट किया गया था। उन्हें फ्रीज़र के अंदर माइनस डिग्री सेल्सियस में रखा जाता था। एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कहा, कि इस भूमिका के लिए उनको मेंटल ट्रॉमा से गुजरना पड़ा था। रात में उन्हें डरावने सपने भी दिखाई देने लगे थे। उन पर इस भूमिका का इतना गहरा असर हुआ कि वह बीमार पड़ गई थी और दवाइयों के दम पर उन्होंने शूटिंग तक की है। इस भूमिका के लिए उन्होंने अपना करीब 7.5 किलोग्राम बढ़ाना पड़ा था।

Advertisement

3- शाहिद कपूर 

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने फिल्म कबीर सिंह में अपने किरदार के लिए 8 किलो से लेकर 14 किलो वजन बढ़ाया था। अपनी दाढ़ी बढ़ाने में उन्होंने 2 महीने लगे थे। कई बार फिल्म को शूट करते वक्त उनको एक दिन में 20 सिगरेट तक पीनी पड़ी थी।

4- अभिषेक बच्चन

बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन को भी फिल्म बॉब बिस्वास के लिए काफी ज्यादा वजन बढ़ाना पड़ा था। चर्बी दिखाने के लिए उनका वजन 100 से 105 किलो तक हो गया था। इस पूरे शूट के दौरान उन्होंने अपना यह फिजिक मेंटेन रखा था।

5- कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने फ़िल्म थलाइवी के लिए अपने बॉडी ट्रांसफ़ॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया था। पूर्व तमिलनाडु मुख्यमंत्री जे जयललिता का रोल निभाने के लिए उन्होंने 20 किलो वज़न बढ़ाया था। भीषण गर्मी में पैडिंग की हुई साड़ियों में वजनी जयललिता के पार्ट को शूट किया जाता था.

Advertisement

6- कृति सैनन

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म मिमी में अपनी भूमिका निभाने के लिए करीब 15 किलो वजन बढ़ाया था। इस दौरान वह किसी और प्रोजेक्ट के लिए भी शूट नहीं कर सकती थी। क्योंकि उन्हें अपना फिज़िक मेंटन करना था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button