EntertainmentFeature

प्रियंका चोपड़ा समेत 7 बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म में खुद को रिप्लेस किए जाने का बयां किया दर्द

बॉलीवुड में हर साल हजारों से भी ज्यादा फिल्में बनाई जाती है। जिसमें बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले कई बदलाव किए जाते है और कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि किसी फिल्म डायरेक्टर के दिमाग में कोई एक निश्चित अभिनेता को कास्ट करने का मन होता है लेकिन उस सेलेब्स को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती या फिर उसके पास कोई दूसरा प्रोजेक्ट होता है जिसमें वह व्यस्त होता है। इसलिए फिल्ममेकर्स को उनको रिप्लेस करना होता है। कई ऐसे सेलेब्स है जिन्होंने अपने इंटरव्यू में इस बात को माना है कि फिल्मों में उनकी जगह किसी ओर लिया गया है। तो आइए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते है। जिन्हें किसी ना किसी वजह से फिल्म में रिप्लेस करना पड़ा।

Advertisement

1- प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बनी अभिनेत्री और निर्माता प्रियंका चोपड़ा कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्होंने एक बार फिल्मों में रिप्लेस होने के बारे में कहा था। कि एक समय पर उन्हें बिना बताए ही फिल्मों से हटा दिया था।

2- तापसी पन्नू

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu ) एक ऐसी अदाकारा है जो अपने दम पर किसी भी फिल्म को हिट कराना बखूबी जानती है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती है। और हमेशा अपनी बात दिल खोलकर रखती है। बॉलीवुड में उन्होंने लोगों की स्त्री से द्वेष की भावन से किस प्रकार डील किया। एक बार उन्होंने खुद को रिप्लेस होने के कारणों के बारे में बताया था।

Advertisement

3- अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी एक बार बताया था, कि कैसे उन्हें बिना बताए फिल्म से रिप्लेस किया गया था। जब मैं शूटिंग पर पहुंचा तब मैंने देखा कि मेरी जगह कोई और शूटिंग कर रहा है।

4- करीना कपूर ख़ान

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor ) एक अभिनेत्री के तौर पर काफी विकसित हुई है । और बॉलीवुड में उनका सफर भी बेहद ही दिलचस्प रहा है। एक बार उन्होंने इंडस्ट्री में फीस की असमानता के बारे में बात करते हुए कहा था, कि कैसे यही चीज़ फिल्म से उनके रिप्लेस होने की वजह बनी थी।

5- राजकुमार राव 

बॉलीवुड के जाने माने और बहुत ही सुलझे हुए कलाकार राजकुमार राव ने कहा, कि फिल्मों में रिप्लेस होना इतना बुरा नहीं है। बल्कि उनका मानना है कि इंडस्ट्री में बहुत काम है। उन्होंने एक बार बताया, कि कैसे कुछ स्टार्स की वजह से उन्हें रिप्लेस किया गया था। उन्हें शुरुआत में कई फिल्मों से रिप्लेस किया गया, क्योंकि किसी और की नजर उनके वाली भूमिका पर ज्यादा थी। लेकिन उन्हें इस बात की तकलीफ नहीं है।

Advertisement

6- शेफ़ाली शाह

शेफाली शाह फिल्म इंडस्ट्री की उन बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है। वह अपने कैरेक्टर में पूरी तरह से घुल जाती है। उन्होंने अपने अभिनय करियर में कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाई है। एक बार उन्होंने बताया था, कि कैसे फिल्मों में रिप्लेस हो चुका है।

7- कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड की उन प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है, जो अपने टैलेंट और ग्लैमर्स अंदाज के चलते पहचानी जाती है। एक बार उन्होंने एक पुराना वाकया याद करते हुए कहा था, कि फिल्म साया से उन्हें एक शॉट देने के बाद रिप्लेस किया गया था। वह रो रही थी और उन्हें बोला गया कि वह अभिनेत्री नहीं बन सकती है। कुछ भी उनके अंदर अच्छा नहीं है

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button