Entertainment

बॉलीवुड के इन 5 सेलिब्रिटी के क्रश हैं हॉलीवुड स्टार, शाहरुख से लेकर करीना तक का नाम शामिल

विश्व स्तर पर हॉलीवुड फिल्मों और उनके अभिनेताओं को काफी अधिक पसंद किया जाता है। जिस तरह से भारत में क्षेत्रीय फिल्मों के अभिनेता बॉलीवुड स्टार्स को काफी पसंद करते हैं, ठीक उसी तरह से बॉलीवुड अभिनेता भी हॉलीवुड फिल्मों के बड़े सुपरस्टार्स को पर क्रश रखते हैं।

Advertisement

बॉलीवुड में शाहरुख खान से लेकर करीना कपूर तक सभी हॉलीवुड के कुछ बड़े अभिनेता या अभिनेत्री ऊपर क्रश रखते हैं। हालांकि भारत में बॉलीवुड अभिनेताओं को अधिक तवज्जो दी जाती है, लेकिन ये खुद हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं को अधिक महत्व देते हैं।

इसीलिए, आपने देखा होगा कि जब हॉलीवुड का कोई अभिनेता भारत भ्रमण पर आता है तो वहां पर कई सारे बॉलीवुड सुपरस्टार मिलने पहुंचते हैं।

Advertisement

इसका जीता जागता उदाहरण जस्टिन बीबर हैं, जिन्होंने जब भारत में अपना शो किया था तो बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियाँ उनका शो देखने पहुँची थीं।

बॉलीवुड के 5 बड़े स्टार जिनका हॉलीवुड सुपरस्टार्स पर है क्रश

1. शाहरुख खान

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान भारत के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट रोमांटिक फिल्में दी हैं और लड़किया इनकी दीवानी हैं।

उन्हें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अधिक पसंद किया जाता है। लेकिन शाहरुख खुद एंजेलिना जोली और मेगन फॉक्स को काफी अधिक पसंद करते हैं।

Advertisement

2. कैटरीना कैफ का भी है हॉलीवुड क्रश

बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी कैटरीना कैफ किसी परिचय की मोहताज नहीं है। भारत में उन्हें चाहने वालों की संख्या काफी अधिक है। बूम फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली कैटरीना कैफ को बार्बी डॉल की संज्ञा भी दी जाती है।

कई इंटरव्यू में वह खुलासा कर चुकी है कि उन्हें हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिंसन पर क्रश है। हालांकि उन्होंने पिछले साल विक्की कौशल से शादी कर ली है।

3. करीना कपूर खान

वर्तमान समय में सुपरस्टार सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान भी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

Advertisement

उनकी खूबसूरती के चलते भारत में उन्हें चाहने वाले लोगों की कमी नहीं है, लेकिन वह खुद हॉलीवुड हंक लियोनार्डो डी कैपरियो को पसंद करती हैं।

4. प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनकी डिंपल लोगों को काफी आकर्षित करती है। वो टॉम क्रूज़ को काफी अधिक पसंद करती हैं।

दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब टॉम अपने फिल्म मिशन इंपॉसिबल घोस्ट: प्रोटोकॉल के प्रमोशन के लिए भारत आए थे और अनिल कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। अनिल कपूर ने भी इस फिल्म में कैमियो किया था।

Advertisement

5. प्रियंका चोपड़ा का भी है हॉलीवुड क्रश

बॉलीवुड में बेहतरीन एक्टिंग करने वाली अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड अभिनेता गेराड बटलर को काफी पसंद करती हैं। जब बटलर भारत आए थे, तब दोनों ने एक दूसरे के साथ फोटोशूट भी कराया था।

एक रिपोर्ट की मानें तो बटलर ने उन्हें शादी के लिए मजाकिया तौर पर प्रपोज भी किया था। हालांकि प्रियंका चोपड़ा इनके अलावा रॉबर्ट पैटिंसन पर भी क्रश रखती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका की शादी अमेरिकी एक्टर और सिंगर निक जोनस से हुई है।

6. रानी मुखर्जी

रानी मुख़र्जी अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं लेकिन आप को शायद यह नहीं पता होगा कि इनका भी हॉलीवुड क्रश है। जी हां, रानी को हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट काफी पसंद हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button