EntertainmentFeatureMovies

करण जौहर के “धर्मा प्रोडक्शंस” की फिल्मों के 5 सुपरहिट गाने जिनमें लोकप्रिय सितारों ने कैमियो किया

बॉलीवुड में करण जौहर (Karan Johar) किसी पहचान के मोहताज नहीं है, उनकी फिल्में का अलग ही क्रेज लोगों के बिच रहता है। आपको बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों में अब तक सबसे ज्यादा स्टार्स नजर आ चुके है। करण की फिल्मों में ड्रामा, सांग और सारा रोमांस देखने को जरूर मिलेगा।

Advertisement

लेकिन एक चीज आपको करण की हर फिल्म में देखने को मिलेगी, वो है सांग्स में छोटा सा कैमियो। न्यूज़ रिपोर्ट्स की माने तो, करण ने इसकी शुरुआत काजोल के साथ की थी। वो काजोल को बहुत लकी मानते थे। इसी वजह से उन्होंने अपनी प्रोडक्शन की कई फिल्मों के गानों में छोटा सा कैमियो करवाया। हालाँकि, बाद में यह एक ट्रेंड बन गया।

इस आर्टिल्स में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई फिल्मों के उन 5 सुपरहिट गानों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिसमें कैमियो देखने को मिला।

Advertisement

धर्मा प्रोडक्शंस के इन 5 फेमस गानों में नजर आये बड़े सितारे

1. माही वे (कल हो ना हो)

2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान के बीच ट्रायंगल लव की कहानी थी। इस फिल्म का ‘माही वे’ सांग आज भी लोकप्रिय है और शादियों में काफी सुनने को मिलता है। इस गाने में रानी मुखर्जी और काजोल ने अपने कैमियो से चार चाँद लगा दिए थे।

2. रॉक एन रोल सोनिये (कभी अलविदा ना कहना)

करण जौहर एक्ट्रेस काजोल को एक लकी चार्म मानते है और किसी न किसी तरह से काजोल को फिल्म का हिस्सा बना ही लेते हैं। काजोल ने रॉक एन रोल सोनिये गाने में अभिषेक और अमिताभ बच्चन के साथ डांस किया था।

3. Where’s The Party Tonight (कभी अलविदा ना कहना)

कभी अलविदा ना कहना के इस लोकप्रिय सांग को क्लब में फिल्माया गया था। इस गाने में फिल्म के एक्टर्स प्रीती जिंटा और अभिषेक बच्चन नजर आये थे। इस गाने में डीजे के तौर पर जॉन अब्राहम ने कैमियो किया था।

Advertisement

4. डिस्को दीवाने (स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर)

लंबे समय के बाद करण जौहर ने एक फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म से ही उन्होंने वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तिकड़ी को लांच किया था। इस फिल्म के डिस्को दीवाने सांग में करण की लकी चार्म कजोर ने गेस्ट अपीयरेंस किया था।

5. ब्रेक-अप सांग (ऐ दिल है मुश्किल)

अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का फेमस सांग ब्रेक-अप सांग जरूर सुना होगा, इस सांग में आलिया भट्ट ने एक छोटा सा कैमियो किया है और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आई थीं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button