EntertainmentFeature

कम बजट की इन 5 साउथ इंडियन फिल्मों में साबित कर दिया कि कहानी ही सब कुछ है।

हर तरफ आजकल बड़े बजट की फिल्मों की बात हो रही है। साउथ से लेकर बॉलीवुड में फिल्मों के हर एक सीन पर पानी की तरह पैसा खर्च किया जाता है। वीएफएक्स पर करोड़ों रूपए खर्च होते है। अब फिल्ममेकर्स ने यह मान लिया है कि अगर फिल्म को हिट कराना है तो उसमें वीएफएक्स से लेकर बैकग्राउंड म्यूजिक पर खूब पैसा खर्च करना है फिर चाह फिल्म की कहानी में दम हो या ना हो। लेकिन वह भूल गए कि कंटेट पहले भी राजा था और आज भी है। इसलिए रक्षा बंधन से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

Advertisement

पिछले कुछ सालों में साउथ इंडियन फिल्मों को पैन इंडिया बेहद पसंद किया जा रहा है। आज फैंस रीजनल सिनेमा की फिल्मों का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे है। इसमें बाहुबली, केजीएफ, आरआरआर, 2.0, पुष्पा, रोबोट, पोन्नियन सेलेवन, विक्रम और कार्तिकेय जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। जिन फिल्मों ने भाषा के बैरियर को तोड़ कर पैन इंडिया सफलता प्राप्त की है। ये फिल्में वर्ल्ड वाइड काफी पसंद की गई थी। साल 2022 में साउथ की कई फिल्मों ने दर्शकों को चौंकाने का काम किया है। ये फिल्में बेहद ही कम बजट में बनाई गई है। लेकिन इन्होंने ना केवल भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कमाई की है।

1- डीजे टिल्लू (DJ Tillu)

12 फरवरी 2022 को रिलीज हुई डीजे टिल्लू तेलुगु भाषा की रोमांटिक क्राइम कॉमेडी फिल्म है।  जिसका निर्देशन नवोदित विमल कृष्ण ने किया है। इस फिल्म में सिद्दू जोनाला और नेहा शेट्टी अहम भूमिका में दिखाई दी है। यह फिल्म करीब सात से आठ करोड़ रूपए के बजट में बनकर तैयार हुई थी। लेकिन इस फिल्म ने साउथ पब्लिसिटी और पॉजिटिव रिव्यू की वजह से वर्ल्डवाइड तीस करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। निर्माता अब इसका सीक्वल डीजे टिल्लू स्कावॉयर भी बना रहे है।

Advertisement

2- मेजर (Major)

शशि किरण टिक्का के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म मेजर(Major) भारतीय सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है। इसमें अदिवि सेश, सोभिता धूलिपाला और  साई मांजरेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर उन्नीकृष्णन के साहस की कहानी को दिखाया गया था। यह फिल्म केवल 25 करोड़ रूपए के बजट में बनी थी। लेकिन इसमें वर्ल्डवाइड करीब 66 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

3- लव टुडे (Love Today)

सबसे कम बजट में बनी फिल्मों की सूची में एक नाम लव टुडे का भी है, जो इस साल तमिल भाषा की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में प्रदीप राणागथन और इवाना जैसे स्टारों ने काम किया है। यह फिल्म युवाओं को बहुत पसंद आयी थी। इस फिल्म को सिर्फ 5 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 70 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

4- सीता रामम (Sita Ramam)

हनु राघवपुड़ी द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म सीता रामम (Sita Ramam) में राजकुमारी नूरजहां और लेफ्टिनेंट राम की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में दिखाई दिए है। यह फिल्म 30 करोड़ रूपए के बजट में बनाई गई है। इस फिल्म ने 91.4 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था।

Advertisement

5- सरदार (Sardar)

निर्देशक पी.एस. मिथ्रान की ‘सरदार’ एक बड़ी हिट के रूप में उभरी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में कार्थी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आई थी। यह फिल्म 20 करोड़ रूपए के बजट में बनाई गई थी। इस स्पाई थ्रिलर ड्रामा ने दुनिया भर में 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button