EntertainmentFeature

जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली 5 साउथ फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने को हैं तैयार

पिछले कई सालों से बॉलीवुड इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा रहा है। हालांकि अब धीरे-धीरे इसका प्रभुत्व कम होने लगा है। हाल ही में साउथ इंडियन फिल्मों के कंटेंट और अच्छी सिनेमाटोग्राफी ने नॉर्थ इंडियन दर्शकों को भी बड़े पैमाने पर अपनी ओर आकर्षित किया है। इन दक्षिण भारतीय फिल्मों में तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की फिल्में शामिल है। जनवरी 2023 में भी कई बेहतरीन साउथ इंडियन फिल्में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Advertisement

तो आइए आपको उन साउथ इंडियन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो जनवरी 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं।

1- वीरा सिम्हा रेड्डी

वीरा सिम्हा रेड्डी गोपीचंद मालिनेनी (Gopichand Malineni)  के निर्देशन में बनी एक आगामी तेलुगु एक्शन फिल्म है। इसमें नंदामुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वे पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की कहानी एक विदेशी बैंक के मैनेजर के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए वापस घर को लौटता है। बालकृष्ण के अलावा इस फिल्म में श्रुति हसन, दुन्या विजय, लाल और हनी रोज़ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

2- वॉल्टेयर वीरय्या

सुपरस्टार चिरंजीवी और रवि तेजा की फिल्म वॉल्टेयर वीरैय्या रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म बॉबी कोल्ली के निर्देशित है। इस फिल्म में श्रुति हासन (Shruti Haasan) और कैथरीन ट्रेसा मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। तो वहीं प्रकाश राज फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका में है, जो कहानी में स्मगलिंग करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Advertisement

3- विद्या वसुला अहम

इस फिल्म की कहानी एक यंग कपल विद्या और बासु की रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है। उन दोनों का घमंड उनके बीच के मतभेदों का मुख्य कारण बनता है। इससे डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करने वाले मणिकांत गेली ने फिल्म के जरिए मॉडर्न रिश्तों में आने वाली समस्याओं को उजागर करने का प्रयास किया है। इस फिल्म में शिवानी राजशेखर और राहुल विजय मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

4- थुनिवू

बोनी कपूर के द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी, इस फिल्म में एक चालाक अपराधी अपने गैंग के साथ चेन्नई में बैंकों में लूट के लिए मास्टर प्लान तैयार करता है। फिल्म की यह कहानी ट्विस्ट और मिस्ट्री से भरपूर होगी। अजीत कुमार, मंजू वारियर, प्रेम कुमार और अजय फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

5- वारिसु

इस फिल्म की कहानी एक ख़ुशमिज़ाज युवा के बारे में है, जिसकी ज़िंदगी उसके पालन पिता की आकस्मिक हुई मौत के बाद बदल जाती है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), विजय राजेंद्रन, प्रकाश राज और प्रभु मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button