SocialTrending

वीडियो: देखें कैसे, सफारी के दौरान पर्यटक ने शेर को छूने का किया प्रयास और फंसा मुसीबत में

लगभग हर किसी को जंगलों की सैर करना पसंद होता है। इसका सबसे बड़ा कारण प्रकृति और प्राकृतिक सुंदरता की ओर मनुष्य का झुकाव है। ऐसा माना जाता है कि, लाखों वर्ष पहले मनुष्य जंगलों में आदिमानव के रूप में जंगलों में निवास करता था। इसलिए जंगल आज भी उसे आकर्षित करते हैं। और वह सफारी के लिए आतुर होता है।

Advertisement

मनुष्य के लिए वन्यजीव और उनके क्रियाकलाप आज भी कौतूहल का विषय होते हैं। वन्यजीवों को देखने के लिए लगभग हर कोई अभयारण्यों या पार्कों की सैर करने निकल जाते हैं। जहाँ खूबसूरत वातावरण के साथ ही प्यारे वन्यजीवों को देखने की हमारी इच्छा भी पूरी हो जाती है।

किसी भी ऐसे पार्क जहाँ वन्यजीव होते हैं, वहां सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। निर्देश यहां तक भी होते हैं कि, लोग किसी भी वस्तु को छूने का प्रयास न करें। हालांकि, हर कोई नियमों का पालन नही करता है। जिस कारण कई बार समस्याओं को सामना भी करना पड़ता है।

Advertisement

https://youtu.be/ztUYCE0SjJc

वास्तव में, जब भी किसी सफारी या ऐसी यात्रा में हों जहां गाइड आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हों, उन्ही की बातों का अनुपालन करना चाहिए। लेकिन, ऐसा हर बार नही होता। इंटरनेट पर ऐसे हजारों फोटोज़ और वीडियोज़ उपलब्ध हैं जिनमें अतिआत्मविश्वास या लापरवाही के कारण लोग मुसीबत में फंसे हुए दिखाई देते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि, लोगों को गंभीर चोटों का भी सामना करना पड़ा है।

तंजानिया के सेरेनगेटी नेशनल पार्क का यह फुटेज इस बात का एक अच्छा उदाहरण है कि किसी सफारी टूर के दौरान यात्री या पर्यटक कैसी गलतियाँ करते हुए परेशानी में फंस जाते हैं। इस वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक यात्री टाइगर सफारी में शेर को देखते ही कार की खिड़की खोलकर उसे छूने का प्रयास कर रहा है।

Advertisement

यूट्यूब पर अपलोड इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है कि, “सेरेनगेटी में एक पर्यटक ने एक नर शेर को छूने का फैसला किया। यह एक बहुत ही बेवकूफी भरा काम है। ऐसी हरकतों से आप आसानी से खुद को मार सकते हैं या फिर राष्ट्रीय उद्यान से बैन हो सकते हैं।”

सेरेनगेटी नेशनल पार्क की इस छोटी वीडियो क्लिप में स्पष्ट दिखाया गया है कि, एक व्यक्ति पूर्ण विकसित नर शेर को अपनी ओर देखने के लिए छू रहा है। ताकि, वह फोटोज़ ले सके। लेकिन, जैसे ही वह अपने कैमरे पर शेर की कुछ तस्वीरें लेने का प्रयास करता है। शेर अपना चेहरा कार की खुली खिड़की की ओर करते हुए ज़ोर से दहाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

शेर की इस दहाड़ के बाद कार के अंदर चींख-पुकार साफ सुनी जा सकती है। कार के अंदर से बेहद घबराई हुई आवाज सुनाई देती है। जिसमें, कार की खिड़की बंद करने के लिए कहा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जैसे ही कार की खिड़की बंद करने का प्रयास करता है शेर झपट्टा मारता हुआ प्रतीत होता है। इस दौरान फुटेज में दिख रहा व्यक्ति खिड़की बंद करने की कोशिश करते हुए, बेहद डरा-सहमा दिखाई दे रहा है।

Advertisement

हालांकि, वह व्यक्ति खिड़की बंद करने में सफल हो जाता है। लेकिन, फिर भी डर का माहौल बना हुआ लग रहा है। क्योंकि, कार के पास में खड़े हुए शेर का जबड़ा अब भी खुला हुआ है। जैसे कि वह शिकार के लिए तैयार हो।

 

Advertisement
Advertisement
Back to top button