Sports

जानिए, भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स के बच्चे आज कहाँ हैं और क्या रहे हैं

ऐसा कहा जाता है कि, भारत में बॉलीवुड एक्टर्स के बाद क्रिकेटर्स की लाइफ स्टाइल सबसे बेहतरीन होती है। आमतौर, पर हम क्रिकेटर्स के आंकड़ों के बारे में पढ़ते और सुनते रहते हैं। लेकिन, हम आज के इस लेख में, भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स के बच्चों के बारे में जानेंगे कि वे आज क्या कर रहे हैं।

Advertisement

1.) आरुणि कुंबले:

भारत के दिग्गज क्रिकेटर और अपने समय के सबसे बड़े स्पिनर्स के से एक अनिल कुंबले की बेटी आरुणि कुंबले का जन्म साल 1994 में बैंगलुरु में हुआ था। आरुणी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। उनकी स्कूली शिक्षा सोफिया हाई स्कूल, बेंगलुरु, कर्नाटक में हुई है। जबकि, ग्रेजुएशन इंपीरियल कॉलेज, लंदन, यूके से किया है।

Advertisement

हालांकि, आरुणि के जैविक पिता कुमार वी जहांगीरदार हैं।लेकिन, अब वह अपने माता-पिता के तलाक के बाद अपनी मां चेतना रामतीर्थ और अनिल कुंबले के साथ रह रही हैं। उनकी बहन का नाम स्वस्ति कुंबले और भाई का नाम मयास कुंबले है। इंस्टाग्राम पर उनके 5.7K फॉलोअर्स हैं।

2.) सना गांगुली:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बेहाला में हुआ था। सना की स्कूली शिक्षा ला मार्टिनियर फॉर गर्ल्स और लोरेटो हाउस स्कूल कोलकाता में हुई है।

Advertisement

सना गांगुली फिलहाल इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं। और, अपनी मां डोना गांगुली की तरह एक प्रशिक्षित ओडिसी डांसर हैं। सौरव गांगुली और डोना गांगुली की इकलौती संतान सना गांगुली को डांसिंग के अलावा, तैराकी का भी शौक है।

3.) मयास कुंबले:

इस सूची में एक और नाम अनिल कुंबले के बेटे मयास कुंबले का है। मयास का जन्म साल 2002 में बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था। वह द इंटरनेशनल स्कूल बैंगलोर, बेंगलुरु, कर्नाटक में छात्र हैं। उनके दो भाई-बहन हैं स्वस्ति कुंबले और आरुणी कुंबले। मयास वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीन हैं।

Advertisement

4.) समित द्रविड़:

वाल ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ और विजेता पेंढारकर के बेटे समित द्रविड़ बेंगलुरु के माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। समित एक जूनियर क्रिकेटर हैं जिन्होंने बैंगलोर यूनाइटेड क्रिकेट क्लब (बीयूसीसी) और टाइगर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उनका एक छोटा भाई अन्वय द्रविड़ है। क्रिकेट के अलावा उन्हें तैराकी, ट्रेवलिंग और म्यूजिक का भी शौक है।

5.) अर्जुन तेंदुलकर:

अर्जुन तेंदुलकर का जन्म साल 1999 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वह दिग्गज क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के बेटे हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने बीते साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया है।

Advertisement

आईपीएल की बात करें तो मेगा नीलामी में।उन्हें मुंबई इंडियंस ने साइन किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 289K फॉलोअर्स हैं। और, उनकी एक बहन सारा तेंदुलकर हैं।

6) सारा तेंदुलकर:

सचिन और अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का जन्म साल 1997 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। सारा की स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से मेडिकल की पढ़ाई की है।

Advertisement

वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर और भाई अर्जुन तथा मां (डॉक्टर) से इतर वह मॉडलिंग में रुचि रखती हैं। सारा को साल 2021 में, क्लोदिंग ब्रांड, Ajio Luxe के एक विज्ञापन में भी देखा गया था। इसके अलावा, सारा की बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर भी अफवाहें थीं। लेकिन, खुद सचिन ने ऐसी खबरों का खंडन किया था। इंस्टाग्राम में सारा तेंदुलकर के 1.7 मिलयन फ़ॉलोअर्स हैं।

Source: click here

Advertisement
Advertisement
Back to top button