SocialTechnologyTrending

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन होने से मार्क जकरबर्ग को हुआ 7 अरब डॉलर का नुकसान, ट्विटर यूजर्स ने किए मजेदार ट्वीट्स

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के सीईओ (CEO) मार्क जकरबर्ग को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। दरअसल, 4 अक्टूबर की रात करीब 9:10 मिनट के आसपास फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन हो गए थे। जिसके कारण करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

हालांकि, इन सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के यूजर्स को सिर्फ नुकसान का सामना करना पड़ा है। लेकिन, 6 घण्टे तक सर्वर डाउन रहने से मार्क जकरबर्ग को 7 अरब डॉलर यानि करीब 52217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इस भारी भरकम नुकसान होने से मार्ग जकरबर्ग अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान नीचे आ गए हैं। 6 घण्टे तक सर्वर डाउन रहने से मार्क जकरबर्ग को हर घंटे करीब 116.66 करोड़ डॉलर (करीब 8700 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।

Advertisement

हालांकि, मार्क जकरबर्ग को हुआ यह नुकसान सिर्फ बीती रात का ही है। जबकि उन्हें पिछले महीने की 13 तारीख से भयंकर नुकसान झेलना पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, मार्क जकरबर्ग का नेटवर्थ घटकर 120.9 अरब डॉलर रह गया है और वह बिल गेट्स से नीचे 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि, पहले वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर थे। इस साल 13 सितंबर से अब तक उनके नेटवर्थ में 19 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है।

गौरतलब है कि, अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गत 13 सितंबर से फेसबुक के अंदरूनी दस्तावेजों के आधार पर  इससे जुड़ी एक सीरीज प्रकाशित करनी शुरू की थी। जिसमें बताया गया है कि, फेसबुक अपने प्रोडक्ट से होने वाली समस्याओं को पहले से जानता था। इसमें इंस्टाग्राम से किशोर लड़कियों को होने वाली मानसिक समस्या और 6 जनवरी को कैपिटल हिल के बारे में फैली गलत सूचना बारे में फैली गलत सूचना जैसे विषय भी शामिल थे।

हालांकि, सर्वर डाउन होने के बाद भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 4 बजे फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं एक बार फिर बहाल कर दीं गईं। जहाँ व्हाट्सएप पर कोई भी मैसेज नही जा रहा था और फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कंटेंट शो नही हो रहे थे। वहाँ सारी चीजें पहले जैसे होना शुरू गईं थीं।

Advertisement

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सर्वर बहाली के बाद मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखते हुए यूजर्स से क्षमा मांगी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा: “फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और मैसेंजर अब ऑनलाइन वापस आ रहे हैं। आज के व्यवधान के लिए क्षमा करें। मुझे पता है कि आप उन लोगों से जुड़े रहने के लिए हमारी सेवाओं पर कितना भरोसा करते हैं जिनकी आप परवाह करते हैं।”

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अचानक बन्द हो जाने के बाद यूजर्स ने ट्विटर पर कई तरह के ट्वीट किए। आइये नजर डालते हैं, इससे जुड़े कुछ रोचक ट्वीट्स पर:

 

 

https://twitter.com/DilbertPecker/status/1445212130165366784?s=20

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement
Back to top button