News

अक्षय और सामंथा ने कॉफी विद करण सीजन 7 में क्रिस रॉक और रणवीर का जिक्र क्यों किया ?

‘कॉफी विद करण’ सीजन 7 का तीसरा एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ चुका हैं। तीसरे एपिसोड में साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार गेस्ट बनकर आये थे। इस एपिसोड में अक्षय और समांथा से करण ने कुछ ऐसे सवाल पूछे जिनके जवाब दोनों कलाकारों ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिए।

Advertisement

आप सभी को 94वें अकादमी पुरस्कार का वो वाकया तो याद ही होगा जिसमें क्रिस रॉक ने हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की पत्नी का मज़ाक उड़ाया था. इसके बाद अभिनेता ने स्टेज पर जाकर क्रिस को जोरदार थप्पड़ मारा था इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।

करण ने इसी घटना को लेकर अक्षय कुमार से किया सवाल

करण जौहर ने अक्षय से पूछा कि अगर क्रिस रॉक ट्विंकल खन्ना के बारे में मजाक करेंगे तो आप क्या करेंगे? इस पर अभिनेता ने कहा कि वो उनके अंतिम संस्कार का खर्चा उठाएंगे। उनका ये जवाब ये सुनकर करण, समांथा और खुद अक्षय भी हंसने लग गए थे। इसके बाद करण ने सामंथा से पूछा कि अगर वो बेचेलर पार्टी देती हैं तो वो बॉलीवुड में से किसे को अपनी पार्टी में डांस करने के लिए किसको चुनना पसंद करेगी। इस पर अभिनेत्री ने बिना देरी किये रणवीर सिंह का नाम ले डाला।

Advertisement

‘कॉफी विद करण’ सीजन 7 को दर्शक कर रहे पसंद

कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह गेस्ट बनकर पहुंचे थे। वहीं दूसरे एपिसोड में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान गेस्ट बनकर पधारे थे। इस दौरान करण ने सभी से मजेदार सवाल किये और हमारे स्टार्स ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिए। दर्शकों को ये सवाल-जवाब काफी पसंद आ रहे है।

वहीं बात अगर जाह्नवी कपूर के फिल्मी करियर की करें तो वो गुड लक जैरी में काम करते हुए दिखाई देंगी। उनकी यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 जुलाई 2022 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ और सुशांत सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button