Movies

बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने फिल्मों में पहने थे सबसे महंगे कपड़े

भारतीय फिल्म उद्योग (बॉलीवुड) में धन वर्षा होती है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। चाहे वह एक्टर्स और एक्ट्रेस को कास्ट करने की बात हो या फिर फ़िल्म निर्माण करने की। यहां ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनकी फीस करोड़ों में है। साथ ही को-स्टार्स और बाकी चीजों का खर्चा मिलाकर फिल्में एक ऐसा प्रोजेक्ट हो गईं हैं जिसमें करोड़ नहीं बल्कि करोड़ों रुपए खर्च होते हैं।

Advertisement

बॉलीवुड में जब फ़िल्म शूटिंग की बात आती है तो स्टार्स के कपड़ों में भी फ़िल्म निर्माताओं को बहुत अधिक राशि खर्च करनी होती है। जहाँ, एक्टर्स और एक्ट्रेस दोनों के ही कपड़ों की कीमत अधिक होती है। लेकिन, जैसा कि आप भी जानते ही हैं कि महिलाओं के लहंगे व अन्य पोशाक पुरुषों के कपड़ों से कहीं महंगे होते हैं।

इस शानदार नोट पर, आज के इस लेख में आइये जानते हैं बॉलीवुड में एक्ट्रेस द्वारा पहने गए सबसे महंगे कपड़ों की लिस्ट…

Advertisement

1.) दीपिका पादुकोण:

मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। यह कहना गलत नहीं होगा कि, वह एकदम स्वर्ग से उतरी हुई किसी परी की तरह लग रहीं थीं।

इस फ़िल्म में वास्तविकता बनाए रखने के लिए फ़िल्म के सेट और कपड़ों को बेहद सलीके से डिजाइन किया गया था। निश्चित ही दीपिका पादुकोण जैसी अदाकारा हैं वह हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं। लेकिन, संजय लीला भंसाली ने कस्टम मेड ज्वेल्स पर 45 लाख रुपए की बड़ी राशि खर्च की थी।

Advertisement

2.) सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत तेवर ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो। लेकिन फिल्म निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। इस फ़िल्म का डांस नंबर ‘राधा नाचेगी’ आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

फ़िल्म निर्माताओं ने ‘राधा नाचेगी’ के ट्रैक पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा ने जो सिंगल कॉस्ट्यूम पहना था उसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये थी।

Advertisement

3.) माधुरी दीक्षित:

बेशक संजय लीला भंसाली एक शानदार फ़िल्म निर्माता हैं।उनकी शानदार कृति शाहरुख, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय स्टारर देवदास को दशक की सबसे महंगी फिल्म माना गया था। यह हर किसी को पता होगा कि, देवदास में माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था।

इस फ़िल्म की दोनों अभिनेत्रियों ने कई महंगी ड्रेस पहनी थीं। हालांकि, सबसे महंगा लहंगा वह था जिसे माधुरी दीक्षित ने ‘काहे छेड़ मोहे…’ गाने में पहना था। इस लहंगे की कीमत 15 लाख रुपये बतायी गई थी। जिसका वजन लगभग 30 किलोग्राम था।

Advertisement

4.) कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन स्टारर कृष 3 के में रबर-लेटेक्स बॉडीसूट पहना था। जिसका वजन 20 किलोग्राम से भी अधिक था। बताया जाता है कि, इस सूट को पहनने में कंगना को करीब 4 घंटे लगते थे।

कंगना रनौत द्वारा पहने गए इस रबर-लेटेक्स बॉडीसूट की कीमत 1 करोड़ रुपये से भी अधिक थी। दिलचस्प है कि, इस मूवी में कंगना ने ऐसे 10 सूट पहने थे। यानी कि कंगना ने कृष 3 में कुल 10 करोड़ रुपए की ड्रेस पहनी थी।

Advertisement

5.) ऐश्वर्या राय:

बालीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस सूची में शामिल हैं। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या स्टारर जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या राय के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने ड्रेस डिजाइन की थी।

जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय अपनी शानदार वेशभूषा और लहंगे और ज्वेलरी से एक असली मुगल रानी की तरह लग रही थीं। उन्होंने जो कपड़े पहने थे, उसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये थी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button